प्रियंका चोपड़ा ने फादर्स डे पर सोशल मीडिया पर बेटी मालती मैरी के साथ निक जोनस की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इसकी के साथ प्रियंका ने निक को ‘बेस्ट डैड’ का खिताब भी दिया है।
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने फादर्स डे के मौके पर अपने पति निक जोनस के लिए सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारा मैसेज शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने निक और अपनी बेटी की एक खूबसूरत तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसे देखकर फैंस बेहद खुश हैं।
निक और मालती
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें निक और उनकी बेटी मालती मैरी एक गोल्फ कोर्स में टहलते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में मालती ने गुलाबी रंग की हुडी और लाल शॉर्ट्स पहने हुए हैं। यह फोटो दिखाती है कि दोनों साथ में कितना अच्छा समय बिता रहे हैं। तस्वीर को पोस्ट करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ‘बेस्ट डैड के साथ सबसे अच्छा दिन। हैप्पी फादर्स डे निक।’
‘वाराणसी’ में नजर आएंगी प्रियंका
प्रियंका की मशहूर वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ का दूसरा सीजन 6 मई से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आना शुरू हो चुका है। इससे पहले प्रियंका फिल्म ‘द ब्लफ’ में नजर आई थीं। प्रियंका जल्द ही निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। यह फिल्म 2027 में रिलीज होगी।
