हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से माैसम बिगड़ने के आसार हैं। राज्य के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली हुई है। वहीं सुंदरनगर, मंडी व बिलासपुर में हल्का कोहरा दर्ज किया गया। उधर, कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया।
7 नवंबर तक ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 3 नवंबर की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की संभावना है। इससे 4 को राज्य में एक-दो स्थानों और 5 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 1 से 3 व 6-7 नवंबर को पूरे प्रदेश में माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।
तापमान में आएगा ये बदलाव
विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। वहीं अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.0, सुंदरनगर 11.8, भुंतर 9.3, कल्पा 4.7, धर्मशाला 11.8, ऊना 15.2, नाहन 13.7, केलांग 0.7, पालमपुर 10.0, सोलन 10.4, मनाली 6.1, कांगड़ा 13.5, मंडी 13.9, बिलासपुर 13.9, हमीरपुर 12.9, कुफरी 11.0, कुकुमसेरी -1.9, नारकंडा 8.9, भरमाैर 9.6, रिकांगपिओ 8.4, कसाैली 14.0, ताबो 2.1, पांवटा साहिब 19.0 व बजाैरा में 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
