

दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जिनका इतिहास बेहद डरावना है। इनमें कई बेहद खूबसूरत हैं, लेकिन यहां पर जाने की किसी की हिम्मत नहीं होती है। आज हम आपको एक द्वीप के बारे में बताएंगे, जो बेहद रहस्यमयी है। इसका नाम ‘गायोला’ है जिसे शापित द्वीप कहा जाता है। बताया जाता है कि इस द्वीप को खरीदने वाले व्यक्ति की मौत हो जाती है या फिर उनका परिवार पूरी तरह तबाह हो जाता है। आइए जानते हैं रहस्यमयी द्वीप की रोचक कहानी।
इटली के नेपल्स की खाड़ी में यह खूबसूरत और रहस्यमयी द्वीप स्थित है। इस द्वीप को खरीदे वाले व्यक्ति की दुनिया तबाह हो गई। आप इससे इसके भयावहता का अंदाजा लगा सकते हैं। यह आईलैंड इतना खूबसूरत है कि कोई भी इसको देखकर आकर्षित हो सकता है। इस खूबसूरत द्वीप को देखने के लिए हर साल हजारों पर्यटक यहां आते हैं, लेकिन डर की वजह से लोग यहां से अंधेरा होने से पहले ही वापस लौट जाते हैं।