हालांकि अभी उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव कई महीने दूर है लेकिन देहरादून की हॉट सीट बन चुकी धर्मपुर विधानसभा कांग्रेस के लिए बेहद अहम बनती जा रही है …वजह है यहां पर दावेदारों की रोजाना बढ़ती फौज… इन सब को चुनौती देते हुए उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला अपनी चुनावी तैयारी को नई धार देने के लिए दिल्ली से देहरादून तक जमकर पसीना बहा रही है…..बीते दिनों उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात कर उन्हें उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के बैनर तले किए कामकाज का लेखा-जोखा पेश किया….
कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि इस दौरान प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड में महिलाओं के हक और सरकार के खिलाफ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के आक्रामक आंदोलन और धरने प्रदर्शन जैसे पार्टी की गतिविधियों पर खासी दिलचस्पी लेते हुए विस्तार से उनसे बातें की और उनका हाल-चाल भी जाना…

इस दौरान ज्योति रौतेला ने बताया कि बीते दिनों हुए आंदोलन में उनको अंदरूनी चोट भी आई जिससे वह काफी अस्वस्थ महसूस कर रही है …. इस पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ज्योति रौतेला के हौसले की तारीफ करते हुए उनसे कहा कि आप कांग्रेस की एक मजबूत सिपाही है और प्रदेश में आपका कामकाज की चर्चा दिल्ली तक हो रही है इसलिए आप अपने लक्ष्य पर डटी रहिए क्योंकि आने वाला समय आपका है कांग्रेस का है…..आपको बता दें कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं।
इसी बीच उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने दिल्ली में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव, लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी जी से मुलाकात की है। दिल्ली में हुई इस महत्वपूर्ण मुलाकात ने उत्तराखंड की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। वहीँ प्रतिद्वंदी दावेदारों को बेचैन भी कर दिया है…..
नई दिल्ली में 10 जनपथ पर हुई इस मुलाकात में उत्तराखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, महिला कांग्रेस के संगठन की मजबूती, महिला शक्ति की भूमिका तथा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।ज्योति रौतेला ने प्रियंका गांधी को देवभूमि आने का भी निमंत्रण दिया है। जिस पर प्रियंका गाँधी ने सहमति जताते हुए देवभूमि आने के निमंत्रण को स्वीकारा।
बैठक में प्रियंका गांधी ने चुनावी वर्ष को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।मुलाकात के बाद ज्योति रौतेला ने बताया कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व लगातार उत्तराखंड में चुनावी तैयारी और संगठन विस्तार पर नजरें बनाये हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह एकजुटता से तैयार है और भाजपा के कुशासन और काँग्रेस पार्टी के विज़न को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे।राहुल गाँधी के दौरे की तैयारियों जे बीच इस मुलाकात के बाद ये माना जा रहा है कि उत्तराखंड कांग्रेस अब महिला नेतृत्व, युवा भागीदारी और जमीनी मुद्दों के माध्यम से चुनावी माहौल को धार देने की तैयारी में जुट चुकी है।
