वीडियो में एक छोटी बच्ची नदी में खड़े होकर एक मगरमच्छ को हाथों से प्यार से सहलाती नजर आ रही है। बच्ची के चेहरे पर कोई डर नजर नहीं आ रहा है। यह देखकर कई लोग बच्ची को लेकर हैरान हैं तो कई उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता भी जता रहे हैं।
Viral Video: मगरमच्छ दुनिया के सबसे खतरनाक और घातक शिकारियों में से एक होता है, जो पानी में घात लगाकर शिकार करने में माहिर होते हैं और मिनटों में किसी को भी अपना शिकार बना सकते हैं। यही वजह है कि इंसान ही नहीं, दूसरे जानवर भी उनसे दूरी बनाकर रखते हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। वीडियो में एक छोटी बच्ची नदी में खड़े होकर एक मगरमच्छ को हाथों से प्यार से सहलाती नजर आ रही है। बच्ची के चेहरे पर कोई डर नजर नहीं आ रहा है। यह देखकर कई लोग बच्ची को लेकर हैरान हैं तो कई उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता भी जता रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक छोटी बच्ची नदी में खड़े होकर एक मगरमच्छ को हाथों से प्यार से सहलाती नजर आ रही है। बता दें कि ये मगरमच्छ उसका पालतू है, जिसे वह ‘पाचो’ नाम से बुलाती है। खास बात यह है कि उसका पालतू कोई कुत्ता, बिल्ली या तोता नहीं, बल्कि एक मगरमच्छ है।
इंसान और जानवर का अद्भुत रिश्ता
नदी में खड़ी बच्ची के चेहरे पर डर का कोई भाव नहीं दिखता। वह बिल्कुल शांत रहकर मगरमच्छ को अपने पास आने देती है। कुछ ही पलों में मगरमच्छ उसके बिल्कुल करीब पहुंच जाता है और बच्ची प्यार से उसे सहलाती है। वीडियो को देखकर एक बात तो साफ समझ में आती हैं कि, इंसान और जानवरों का रिश्ता बिना शर्त प्यार, वफादारी और गहरे भावनात्मक जुड़ाव का एक अद्भुत उदाहरण है।
मगरमच्छ और बच्ची के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @megafonodelsureste नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक कई हजारों बार देखा जा चुका है।
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
पानी के खतरनाक शिकारी और बच्ची के इस वीडियो को देखकर कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- जंगली जानवरों के साथ इस तरह का संपर्क खतरनाक हो सकता है और इसमें बड़ा जोखिम छिपा होता है। दूसरे यूजर ने लिखा- यह इंसान और जानवर के बीच अनोखे रिश्ते का उदाहरण है। तो वहीं कई यूजर्स ने बच्ची और मगरमच्छ के बीच दिख रही नजदीकी और भरोसे की तारीफ की।
