भारत में लोग हर चीज का कोई न कोई जुगाड़ निकाल लेते हैं। सोशल मीडिया पर हर दिन जुगाड़ के नए-नए वीडियो वायरल होते हैं। वायरल हो रहे वीडियो में एक बच्चे ने अपनी साधारण सी साइकिल को पूरी तरह से बुलेट बाइक के स्टाइल में बदल दिया है। जिसे देखने के बाद इस पर यकीन करना भी मुश्किल हो जाएगा।
Jugaad Viral Video: कुछ लोग अपने जुगाड़ से लोगों का दिल जीत लेते हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसा खतरनाक जुगाड़ करते हैं कि उसे देखकर लोगों का दिमाग ही हिल जाता है। सोशल मीडिया पर आए दिन एक से बढ़कर एक जुगाड़ वाले वीडियो देखने को मिलते हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बच्चे ने अपनी साधारण सी साइकिल को पूरी तरह से बुलेट बाइक के स्टाइल में बदल दिया है। जिसे देखने के बाद इस पर यकीन करना भी मुश्किल हो जाएगा।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चे ने अपनी साधारण सी साइकिल को पूरी तरह से बुलेट बाइक के स्टाइल में बदल दिया है। बच्चे ने साइकिल में ऐसा बदलाव किया गया है कि पहली नजर में कोई भी धोखा खा सकता है। अगर इसे दूर से देखा जाए, तो यह बिल्कुल किसी असली बुलेट बाइक जैसी लगती है। बच्चे ने साइकिल के डिजाइन से लेकर उसके बाहरी लुक तक हर छोटी-बड़ी बात का ध्यान रखा है, यही वजह है कि यह जुगाड़ लोगों को इतना पसंद आ रहा है।
वीडियो में साफ दिखाई देता है कि साइकिल पर बुलेट बाइक जैसी फ्यूल टैंक की बनावट तैयार की गई है। इसके अलावा सीट को भी बाइक के अंदाज में डिजाइन किया गया है, ताकि बैठने में भी बाइक जैसा एहसास हो। इतना ही नहीं, हैंडल, हेडलाइट और बॉडी का पूरा लुक देखकर कोई भी कह सकता है कि यह काम काफी सोच-समझकर किया गया है।
जुगाड़ से साइकिल को बुलेट बाइक बनाने के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @ridershelu नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे कई लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। तो वहीं लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- हुनर के लिए महंगे साधनों की जरूरत नहीं होती। दूसरे शख्स ने लिखा- अगर दिमाग में आइडिया हो और कुछ नया करने का जज्बा हो, तो साधारण चीजों से भी असाधारण काम किया जा सकता है।
