मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार को मंडी जिले के लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में आधुनिक ‘रोबोटिक सर्जरी’ सुविधा का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शुक्रवार को जिला मंडी पहुंचे। सीएम का सुंदरनगर के पॉलिटेक्निक ग्राउंड हेलिपैड पर जोरदार स्वागत हुआ। बता दें कि आज मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंडी जिले के लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में आधुनिक ‘रोबोटिक सर्जरी’ सुविधा का शुभारंभ किया। इस नई तकनीक की शुरुआत से मंडी सहित आसपास के कई जिलों के मरीजों को बेहतर और उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
