दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने रिवील किया है कि उनकी बेटी दुआ (Dua Padukone Singh) उन्हें रणवीर सिंह (Ranveer Singh) से बात करने नहीं देती हैं।
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह जैसे ही बातचीत करना शुरू कर देते हैं, उनकी लाडली दुआ कुछ ऐसा करती हैं कि उनका ध्यान भटक जाता है। ऐसा हम नहीं, बल्कि बी-टाउन की ग्लैमरस क्वीन दीपिका पादुकोण ने कहा है।
हाल ही में दीपिका पादुकोण ने खुलासा किया है कि उनकी लाडली बेटी दुआ (Deepika Padukone Daughter Dua) उन्हें और रणवीर सिंह को बात नहीं करने देती हैं। उनका पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
रणवीर-दीपिका को बात नहीं करने देती हैं दुआ
दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो रीशेयर किया है जिसमें एक बूढ़ा आदमी चिल्ला रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, “मेरा बेबी सिर्फ इसलिए तेज आवाजें निकालता है क्योंकि मैं और मेरे पति बात कर रहे होते हैं।” एक्ट्रेस ने इस वीडियो को रीशेयर करते हुए सहमति दिखाई है और साथ ही पति रणवीर सिंह को भी टैग किया है।
बेटी दुआ रहती हैं लाइमलाइट से दूर
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की नन्ही दुआ का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था। कपल ने अपनी बेटी का चेहरा पहली बार पिछले साल दीवाली पर रिवील किया था। फिलहाल, कपल अपनी डेढ़ साल की बेटी को लाइमलाइट से दूर रखता है। दीपिका भी कभी-कभार अपनी मदरहुड जर्नी शेयर करती रहती हैं।
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की अपकमिंग मूवीज
दीपिका पादुकोण बेबी के जन्म के बाद से ही फिल्मी वर्ल्ड से दूर हैं। हालांकि, वह जल्द ही कमबैक करेंगी। उनके पास शाह रुख खान की फिल्म किंग (King) और अल्लू अर्जुन की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म है। हालांकि, इस बीच उन्होंने कल्कि पार्ट 2 और स्पिरिट से भी किनारा किया है।
वहीं, रणवीर सिंह धुरंधर की सफलता के बाद धुरंधर 2 की रिलीज (Dhurandhar 2 Release Date) की तैयारी में हैं। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
