

देशभर में आज दिवाली की पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।
राष्ट्रपति का शुभकामना संदेश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, दिवाली के पावन अवसर पर मैं भारत और विश्व भर में सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक, दिवाली बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाई जाती है। यह त्योहार प्रकाश की अंधकार पर, ज्ञान की अज्ञानता पर और अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है। देशभर में अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाने वाली दीपावली आपसी स्नेह और भाईचारे का संदेश देती है। इस दिन, भक्त धन और समृद्धि की देवी माँ लक्ष्मी की पूजा करते हैं।