वीडियो में खेत के बीचों-बीच एक विशालकाय अजगर दिखाई देता है, शायद उसने किसी शिकार को निगला हुआ है, तभी उसका पेट फूला हुआ सा लग रहा है। जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा जाते हैं, लेकिन एक शख्स ऐसी हिम्मत दिखाता है कि लोग दंग रह जाते हैं।
Giant Python Viral Video: अजगर बिना जहर वाले सांप होते हैं, जो शिकार को जहरीले दांतों से मारने के बजाय कसकर उनका दम घोंट देते हैं और फिर निगल जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक विशालकाय अजगर का वीडियो सामने आया है। जिसमें खेत के बीचों-बीच एक विशालकाय अजगर दिखाई देता है, शायद उसने किसी शिकार को निगला हुआ है, तभी उसका पेट फूला हुआ सा लग रहा है। जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा जाते हैं, लेकिन एक शख्स ऐसी हिम्मत दिखाता है कि लोग दंग रह जाते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक विशालकाय अजगर खेत में आराम से पड़ा हुआ है। शायद उसने किसी शिकार को निगला हुआ है, तभी उसका पेट फूला हुआ सा लग रहा है। खेतों में जो लोग काम कर रहे थे, वो डर के मारे अजगर से दूर हट गए थे, लेकिन एक शख्स उसके पास खड़ा था और वो भी उसे पकड़ने के लिए। इस बीच उसने हिम्मत दिखाई और सीधे अजगर का मुंह ही पकड़ लिया। वो पक्का कोई प्रोफेशनल स्नेक कैचर होगा, क्योंकि इतने विशालकाय अजगर को पकड़ने की हिम्मत कोई आम आदमी तो नहीं कर सकता।
नीलगाय को निगल गया अजगर
होश उड़ा देने वाले अजगर के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @tiger.rescue_team नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में दावा किया गया है कि, इस विशालकाय अजगर ने नीलगाय को निगल लिया है। बता दें कि अजगर बड़े-बड़े जीवों को आसानी से निगल सकता है। अजगर के बारे में कहा जाता है कि अगर उसका शिकार बड़ा है तो वह उसे निगलने से पहले अपनी जकड़ में लेता है। ऐसा अजगर इसलिए करता है ताकि वह शिकार के हड्डियों को तोड़ सके, जिससे उसे निगलने में आसानी हो।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो को अब तक कई लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक शख्स ने लिखा- कृपया इसे जंगल में छोड़ दें, मारें नहीं। दूसरे शख्स ने लिखा- अजगर का पेट काटकर नीलगाय को निकाल लो।
