हिमाचल प्रदेश में माैसम लगातार शुष्क बना हुआ है। नवंबर के 15 दिनों में राज्य में सामान्य से 86 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि के दाैरान सिरमाैर में सामान्य से 100, जबकि मंडी व शिमला में 99 फीसदी कम बारिश हुई। आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में माैसम साफ बना हुआ है। हालांकि, सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बरकरार है। रात का न्यूनतम तापमान कई स्थानों पर लगातार गिरता जा रहा है। राज्य में 27 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। केलांग, कुकुमसेरी व ताबो में माइनस में दर्ज किया गया है।
इतने दिन साफ रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 21 नवंबर तक माैसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। वहीं अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.0, सुंदरनगर 4.1, भुंतर 3.1, कल्पा 1.0, धर्मशाला 9.8, ऊना 8.3, नाहन 8.4, केलांग -2.9, पालमपुर 4.5, सोलन 3.0, मनाली 2.7, कांगड़ा 5.8, मंडी 5.7, बिलासपुर 8.6, हमीरपुर 5.8, जुब्बड़हट्टी 9.2, कुफरी 7.5, कुकुमसेरी -4.1, नारकंडा 4.8, भरमाैर 7.1, रिकांगपिओ 3.2, सेऊबाग 1.5, बरठीं 6.3, सराहन 7.9, देहरा गोपीपुर 9.0, ताबो -6.6 व बजाैरा में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
अधिकतम तापमान
शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 20.0, धर्मशाला में 23.1, नाहन में 25.0, केलांग में 11.2, सोलन में 24.0, मनाली में 15.8, कांगड़ा में 24.3, मंडी में 23.5, बिलासपुर में 25.2 और हमीरपुर में 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।