हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर आज भी बारिश का पूर्वानुमान है। हालांकि, राजधानी शिमला व आसपास भागों में आज धूप खिली हुई है। वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान पंडोह में 24.5, मंडी 16.2, सराहन 15.5, जोगिंद्रनगर 12.0, गोहर 9.0, नारकंडा 7.5, भुंतर 4.8, रामपुर 2.6, जुब्बड़हट्टी 1.6 व सुंदरनगर में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कई स्टेशनों पर न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है। ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इन स्थानों पर हो सकती है बारिश
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के मध्य पर्वतीय कुछ स्थानों पर आज बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार शिमला, कुल्लू व मंडी के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। जबकि 25 से 30 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि, 27 अक्तूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से राज्य में फिर से बारिश-बर्फबारी का दाैर शुरू हो सकता है। वहीं अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
