HIV Positive: आपको यकीं हो या न हो लेकिन खबर हैरान करने वाली है। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जिला कारागार में 15 कैदी एचआईवी पॉजिटिवHIV Positive) पाए गए हैं. नियमित स्वास्थ्य जांच के दौरान इन कैदियों में एचआईवी की पुष्टि हुई, जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. जेल प्रशासन ने तुरंत इन कैदियों को अन्य बंदियों से अलग कर विशेष बैरक में शिफ्ट कर दिया है.

हरिद्वार जेल में 15 कैदी HIV पॉजिटिव
वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि सभी एचआईवी संक्रमित कैदियों का इलाज स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि नए आने वाले प्रत्येक इन्वेस्ट (अंडर ट्रायल या नया कैदी) का जेल में दाखिल होते ही स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है, जिसमें एचआईवी की जांच भी शामिल होती है.मनोज कुमार आर्य ने कहा, ‘इस समय हमारे पास करीब 15 इन्वेस्ट ऐसे हैं, जिनमें एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई है. उन्हें अन्य बंदियों से पूरी तरह अलग रखा गया है. हम पूरी सावधानी और दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं.’

ऐसा पहली बार नहीं है जब हरिद्वार जेल में एचआईवी संक्रमित कैदी मिले हों. साल 2017 में भी यहां 16 कैदी एचआईवी पॉजिटिव(HIV Positive) पाए गए थे. इससे यह सवाल उठने लगे हैं कि जेल के अंदर किस तरह से कैदियों को संक्रमित होने से रोका जाए और इसके लिए क्या विशेष कदम उठाए जाएं. फिलहाल, हरिद्वार जेल में करीब 1100 कैदी बंद हैं और जेल प्रशासन ने एचआईवी पॉजिटिव(HIV Positive) कैदियों के लिए एक अलग बैरक बनाई है, ताकि संक्रमण का फैलाव रोका जा सके. स्वास्थ्य विभाग की टीम भी समय-समय पर जेल का दौरा कर रही है और संक्रमित कैदियों की नियमित जांच की जा रही है.

Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.