Uttarakhand उत्तराखंड में पहाड़ का जीवन कितना मुश्किल और चुनौतियों से भरा है इसका प्रमाण है मानव और वन्य जीवों का संघर्ष , जिसमें अक्सर जानवर जीत जाता है। ऐसा ही दुखद हादसा उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी प्रखंड के रैथल गांव में सामने आया है जहाँ भालू के हमले में एक युवक की मौत हो गई। उसका शव दो किमी दूर जंगल में चट्टान के बीच पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
एक बार फिर गयी ग्रामीण की जान Uttarakhand

जानकारी के अनुसार भटवाड़ी निवासी अजय राणा (33) पुत्र देवेंद्र सिंह राणा गत बुधवार सुबह बकरियां चराने जंगल गया था। जब वह शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। बृहस्पतिवार सुबह अजय का शव गांव से करीब दो किमी दूर चट्टान के बीच में पड़ा मिला। सूचना वन क्षेत्राधिकारी टकनौर रेंज रूपमोहन नौटियाल को दी गई। click link for video – https://twitter.com/i/status/1796107361234436299

सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत से शव को चट्टान के बीच से निकाला। वन क्षेत्राधिकारी रूपमोहन नौटियाल ने बताया कि युवक के शव पर भालू के पंजों के निशान हैं। उसकी सिर को भी भालू ने हमलाकर क्षत-विक्षत किया है। ऐसा प्रतीत होता है कि भालू युवक को घसीट कर चट्टान में ले गया था। शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट के साथ जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर युवक के परिजनों को मुआवजा मिल पाएगा।

cá cược thường xuyên cập nhật phiên bản mobile app với giao diện mới, tính năng nâng cao và sửa lỗi nhanh chóng – luôn mang đến trải nghiệm tốt nhất cho người dùng di động. TONY04-18