खेलमंत्री के शानदार विजन से यादगार बना ग्रेंड ओपनिंग सेरेमनी
आशीष तिवारी, बालजी दैनिक: नेशनल गेम्स ओपनिंग सेरेमनी(National Games Opening Ceremony) को सबसे पहले खेल मंत्री रेखा आर्य ने संबोधित किया. इस दौरान खेल मंत्री रेखा आर्य ने का अनोखा अंदाज लोगों ने दिखा.यही नहीं अक्सर अपनी भाषण शैली के लिए जानी पहचानी मिनिस्टर और स्पोर्ट्स की शानदार पॉलिसी बनाने वाली खेल मंत्री रेखा आर्य ने जब मंच से जोशिला भाषण दिया तो स्टेडियम में मौजूद हज़ारों खेलप्रेमियो ने ज़ोरदार तालियां बजाकर अपना समर्थन दिया।

नेशनल गेम्स ओपनिंग सेरेमनी(National Games Opening Ceremony) की शुरुआत खेल मंत्री रेखा आर्य ने भारत माता की जय के नारे के साथ की. इसके बाद खेल मंत्री रेखा आर्य ने इतने बड़े इवेंट के लिए सभी का धन्यवाद दिया. खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा उत्तराखंड सरकार केंद्र की मदद से लगातार विकास के कार्य कर रही है. खिलाड़ियों के लिए भी धामी सरकार काम कर रही है. खेल मंत्री रेखा आर्य ने नेशनल गेम्स के आयोजन के लिए केंद्र को धन्यवाद दिया.
बता दें आज से उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत हो गई है. उत्तराखंड में हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में देशभर के 9545 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. इस पूरे इवेंट की बात करें तो इसमें खिलाड़ियों और स्टाफ को मिलाकर कुल 16,000 लोग हिस्सा लेंगे. उत्तराखंड के अलग अलग जिलों में नेशनल गेम्स के इवेंट होंगे. इसमें देहरादून, टिहरी, ऋषिकेश, रुद्रपुर, हल्द्नानी में कई गेम्स होंगे. इन सभी जगहों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.