
Darbar Sahib देहरादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनो के बीच प्रदेश के समसामयिक एवम् विधिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। काबिलेगौर है कि मनमोहन कंडवाल 10वीं बार देहरादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने हैं। वह देहरादून बार एसोसिएशन के एकमात्र ऐसे अध्यक्ष हैं जो जिन्होंने 10वीं बार बतौर अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया है। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं।
एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों के कल्याणकारी कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की Darbar Sahib
श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार देहरादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल का स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि न्यायपालिका समाज व देश के निर्माण में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। न्यायपालिका समाज को न्याय दिलाने में महत्वपूर्णं भूमिका निभा रही है। वर्तमान में न्यायपालिका बेहद मजबूती के साथ लोकतंत्र की रक्षा कर रही है। मनमोहन कंडवाल श्री दरबार साहिब के विधिक सलाहकार भी हैं।
उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबन्धन से आग्रह किया कि बार में पंजीकृत अधिवक्ताओं को अस्पताल के नियमानुसार अस्पताल में उपचार छूट प्रदान की जाए। अस्पताल प्रबन्धन की ओर से इस विषय पर सकारात्मक आश्वासन दिया गया। मनमोहन कंडवाल ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवम् एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों द्वारा बेहतरीन कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने श्री महाराज जी के कुशल मागदर्शन में संचालित संस्थानों एवम् उनके कर्मचारियों को बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं।