Relationship Advice: अगर आप पत्नी के साथ मिलकर होम लोन लेने की सोच रहे हैं तो आपको कई फायदे मिल सकते हैं। ज्वाइंट होम लोन लेने पर ईएमआई (EMI) से ब्याज दर पर अच्छी खासी छूट भी मिल जाती है। वहीं आप इनकम टैक्स के लिए बचत भी कर सकते हैं। ज्वाइंट होम लोन लेने पर आपका ब्याज दर कम हो जाता है, जिससे ईएमआई पर भी फर्क पड़ता है। वहीं उधारकर्ता के लोन लेने की लिमिट भी बढ़ जाती है।

ज्यादातर बैंक होम लोन पर एक जैसा ही लोन देते हैं, लेकिन अगर कोई उधारकर्ता ज्वाइंट होम लोन लेता है, तो उसे कम ब्याज दर लोन मिल जाता है।
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक ज्वाइंट होम लोन लेने पर 0.05 फीसदी ब्याज दर की छूट मिल जाती है। इसके अलावा अगर आप अपनी पत्नी के साथ होम लेते है, तो उनका प्रॉपर्टी पर मालिकाना अधिकार होना जरूरी है।
ज्वाइंट होम लेने पर बस आपको लोन पर ही फायदा नहीं मिलता, बल्कि इससे इनकम टैक्स पर भी छूट मिल जाती है। ज्वाइंट होम लोन वाले दोनों ही को-एप्लीकेंट अलग-अलग टैक्स बेनिफिट के लिए अप्लाई कर सकते हैं। पति और पत्नी दोनो ही 1.5 लाख-1.5 लाख रुपये तक क्लेम कर सकते हैं। इसके साथ ही सेक्शन 24 के तहत पति और पत्नी दोनों ही 2-2 लाख रुपये तक क्लेम कर सकते हैं। जिसका मतलब है कि कुल मिलाकर आपको 7 लाख रुपये तक लोन का फायदा मिल जाता है।

Relationship Advice: खराब क्रेडिट स्कोर वालों को मिल जाएगा ये लोन
क्रेडिट स्कोर खराब होने की वजह से कई लोगों को लोन लेने में दिक्कत होती है। ऐसे में आप ज्वाइंट होम लोन का सहारा ले सकते हैं। लेकिन इस स्थिति में को-एप्लीकेंट का क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए. इसके साथ ही उसके पास इनकम सोर्स होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आपको कई कानूनी फायदा भी होता है. क्योंकि पत्नी के साथ होम लेने पर प्रॉपर्टी पर उनका भी अधिकार होता है. ऐसे में अगर आने वाले समय में कोई कानूनी दिक्कत आती है, तो दोनों ही उसका साथ मिलकर सामना कर सकते हैं।

Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://accounts.binance.com/ar/register-person?ref=PORL8W0Z
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://accounts.binance.com/en-ZA/register?ref=B4EPR6J0