मेरठ। Saurabh Murder Case: शहर के चर्चित सौरभ हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई तेजी से चल रही है। शनिवार को सौरभ के किराये के घर में फोरेंसिक टीम ने क्राइमसीन को दोहराया। साथ ही परिवार के बयान भी दर्ज किए। वहीं साक्ष्य जुटाने के लिए एक टीम को हिमाचल भेजा गया है।
Saurabh Murder Case: होटल के रजिस्टर में सिर्फ साहिल की एंट्री
यहां प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मुस्कान और साहिल 10 मार्च की शाम से 16 की रात तक कसोल के होटल पूर्णिमा में पति-पत्नी बताकर रुके थे। होटल के रजिस्टर में सिर्फ साहिल की एंट्री मिली है। मैनेजर के अनुसार, मुस्कान की आइडी देने में साहिल आनाकानी कर रहा था।
कमरे में ही मंगाते थे खाने-पीने का सामान
पूर्णिमा होटल के मैनेजर मनमंदिर ने पुलिस को बताया कि वह रेस्टोरेंट में नहीं आते थे। खाने-पीने का सारा सामान कमरे में ही मंगाते थे। साहिल ने मुस्कान को अपनी पत्नी बताया था। उसने कहा था कि हाल में उनकी शादी हुई है, हनीमून पर निकले हैं। शिमला, मनाली घूमने के बाद कसोल आए हैं।
पुलिस ने पीड़ित परिवार से ली जानकारी
इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित परिवार से जानकारी लेने के साथ ही ड्रम, सीमेंट के टुकड़े, सौरभ के कपड़ों के अलावा साहिल व मुस्कान की निशानदेही पर बरामद चाकू को चार्जशीट का हिस्सा बनाया है।
तैयार की जा रही चार्जशीट
सौरभ हत्याकांड में पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट, आरोपितों की निशानदेही पर बरामद आलाकत्ल व अन्य साक्ष्य को पुलिस केस डायरी का हिस्सा बना चुकी है। सरकारी अधिवक्ता से विचार विमर्श के बाद ही चार्जशीट तैयार की जा रही है। हरेक पर्चा शीर्ष अफसरों की निगरानी में ही काटा जा रहा है। – डा. विपिन ताडा, एसएसपी
Saurabh Murder Case: ड्रम के अंदर सीमेंट में जमा दिए थे शव के टुकड़े
बता दें कि मर्चेंट नेवी के पूर्व कर्मचारी की हत्या को उसकी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर अंजाम दिया था। शव के टुकड़े कर ड्रम के अंदर सीमेंट में जमा दिए थे। उसके बाद प्रेमी संग शिमला चली गई। पुलिस ने हत्या का राजफाश करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।

Thank you, your article surprised me, there is such an excellent point of view. Thank you for sharing, I learned a lot.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.