अंबाला। Unique Wedding: छावनी के मतिदास नगर निवासी नितिन वर्मा और पंजाब के रोपड़ निवासी आरुषि की जोड़ी को देख हर किसी की जुबां से यही सुनने को मिल रहा है कि रब ने बना दी जोड़ी…। दरअसल दोनों की जोड़ी अपनी हाइट को लेकर सुर्खियों में है।
नितिन 3.8 फुट का है तो आरुषि 3.6 फुट की है। 13 अप्रैल को दोनों का छावनी की अग्रवाल धर्मशाला में रिसेप्शन पार्टी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटौर रही है। दोनों ने… तेरे संग यारा सहित विभिन्न पंजाबी गानों पर काला चश्मा लगाकर डांस करते हुए सबका दिल जीत लिया।

सिर्फ दो हफ्ते में तय हुई शादी
दरअसल छावनी के 25 वर्षीय नितिन वर्मा ने बेहद सादगी भरे अंदाज में रोपड़ निवासी 23 वर्षीय आरुषि से विवाह किया। वह भी बिना दहेज के, नितिन पंजाब से अपनी दूल्हन को चुन्नी ओढ़ाकर लाया।
इस दौरान वह घोड़ी पर भी नहीं चढ़ा। नितिन और आरुषि की शादी की बातचीत महज दो हफ्तों में तय हुई और फिर 6 अप्रैल को सभी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी(Unique Wedding) संपन्न हुई। शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने पारंपरिक परिधान पहने थे।

बहन और जीजा ने ढूंढी नितिन के लिए दूल्हन
नितिन के पिता मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी की भतीजी यानि नितिन की बहन खुशबू और उसके पति गगन से ने रोपड़ में बड़ी हवेली के पास एक कंप्यूटर सेंटर पर आरुषि को देखा।
नितिन की बहन ने पहली ही नजर में उसे अपनी भाभी बनाने की ठान ली और लड़की के बारे में पूछते हुए उसके घर पहुंच गए। शादी(Unique Wedding) से नितिन की मां मोनिका का भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

साइंस फैक्टरी में करता है काम
25 वर्षीय नितिन वर्मा 12वीं पास हैं और साइंस फैक्टरी में काम करते हैं। वहीं 23 वर्षीय आरुषि बीए पास है। आरुषि ने बताया कि उसकी मां ने तो उसकी हाइट को देखते हुए सब कुछ भगवान पर ही छोड़ दिया था। नितिन के पिता ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।

काला चश्मा और अपने व्याह दे विच नचदा…पर झूमी जोड़ी
शादी की रिसेप्शन पार्टी में दूल्हा-दूल्हन अन्य गानों के अलावा अलावा काला चश्मा…अपने व्याह दे विच नचदा फिरे… ओ मुंडा इत्यादि गानों थिरकते हुए शादी(Unique Wedding) का जश्न मना रहे हैं। दोनों का डांस भी खूब सुर्खियां बटौर रहा है। पार्टी में दौरान मेहमान, रिश्तेदार और दोस्त भी इस जोड़ी के साथ डांस फ्लोर पर आए और सबने मिलकर पार्टी को एक उत्सव में बदल दिया। इस दौरान दंपती ने केक भी काटा।

**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.