देहरादून: Indus Water Treaty: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दो दिन पहले आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या की थी. इस घटना के बाद से ही पूरे देश में रोष है. इस आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कुछ ठोस कदम उठाए है, जिसमें से एक सिंधु जल समझौते को स्थगित करना है. मोदी सरकार के इस फैसले की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी तारीफ की है. सीएम धामी ने कहा कि केंद्र सरकार ने सिंधु जल संधि(Indus Water Treaty) पर रोक लगाकर साफ कर दिया है कि अब खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते.

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीसीएस बैठक की हुई. इस बैठक में आतंकवाद के खिलाफ कुछ ऐतिहासिक और कठोर फैसले लिए गए. इसी में से एक सिंधु जल संधि पर रोक है. सिंधु जल संधि पर रोक लगाकर भारत सरकार ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है.

सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में लिया गया ये फैसला न सिर्फ भारत सरकार का साहसिक कदम है, बल्कि भारत की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर मुहर लगाते हैं. भारत सरकार के इस फैसले से दुश्मनों को भी यह स्पष्ट संदेश गया है कि भारत हर एक आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है.

सीएम धामी ने कहा कि केंद्र सरकार ने सिंधु जल संधि(Indus Water Treaty) पर रोक लगाकर साफ कर दिया है कि अब खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते. इस निर्णायक फैसले से आतंक को पनाह और बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान के मंसूबे चकनाचूर होंगे. इसी तरह अटारी बॉर्डर चेक पोस्ट को बंद करने सहित अन्य फैसलों से भी पाकिस्तान को कड़ा संदेश गया है.

Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks! https://www.binance.com/register?ref=IHJUI7TF
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.