Indresh Hospital Chamoli श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से कर्णप्रयाग में विशाल कैंसर जागरूकता एवम् निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। चमोली जनपद के दूूरस्थ क्षेत्र में डाॅक्टरों को कैंप स्थल पर पहुंचाने के लिए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबन्धन, देहरादून ने चैपर की व्यवस्था की। स्थानीय निवासियों ने अस्पताल प्रबन्धन की इस पहल का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के दूरस्थ क्षेत्रों में जहां स्वास्थ्य सेवा की भारी कमी है, ऐसे में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबन्धन की ऐसी दूरदर्शी सोच सराहनीय है।
कर्णप्रयाग में आयोजित हुआ विशाल शिविर Indresh Hospital Chamoli

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून की ओर से श्रीे गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, कर्णप्रयाग, जयकंडी, चमोली में कैंसर जागरूकता एवम् निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 1585 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। आयोजित शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने चिकित्सकीय परामर्श दिये। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कैंसर जागरूकता पर महत्वपूर्णं व्याख्यान दिया। शिविर में कर्णप्रयाग के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गईं। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल विशिष्ट अतिथि पृथ्वी सिंह रौतेला, अध्यक्ष नगरपंचायत, नन्दप्रयाग, विशिष्ट अतिथि प्रकाश थपलियाल पूर्व संयुक्त सचिव, सूचना एवम् प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ पंकज कुमार गर्ग ,ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में कर्णप्रयाग वासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी

विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून को पहाड़ व मैदान के मरीजों की लाइफ लाइन के रूप में जाना जाता है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में आमजन को सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून ने कर्णप्रयाग क्षेत्र में कैंप आयोजित कर क्षेत्रवासियों को कैंसर जागरूकता के बारे में महत्वपूर्णं जानकारियां सांझा की और आमजन के लिए कैंप लगाया। इसके लिए उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने अस्पताल प्रबन्धन से आग्रह किया कि भविष्य में भी कर्णप्रयाग में इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएं।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ पंकज कुमार गर्ग ने कहा कि कैंसर के प्रति समाज के हर वर्ग में जागरूकता बेहद जरूरी है। कैंसर से डरना नहीं लड़ना है। उन्होंने कई ऐसे उदाहरण पेश किए जिसमें कैंसर जागरूकता होने पर कई मरीजों को कैंसर की प्रथम स्टेज पर ही डायग्नोसिस हो गया और मरीज की जान बचाई गई। उन्होंने आहवाहन किया कि आप सभी अपने आस पास इस बात की जानकारी दें कि यदि किसी भी व्यक्ति में कैंसर का कोई लक्षण दिखाई दे तो वह कैंसर विशेषज्ञ से तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लें। अपने व्याख्यान में उन्होंने कैसर के लक्षण, उपचार, आधुनिक तकनीकों एवम् रोकथाम से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम समन्वयक बुद्धि बल्लभ डोभाल, प्रधानाचार्य, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, कर्णप्रयाग, सुमन कुमार, संदीप सिंह , सुरेन्द्र जोशी, संगीता पंवार, ऋतु मैठाणी, नीलिमा पैलु, सोनाली बिष्ट, सोनाली बहुगुणा, गम्भीर सिंह, अनूप कुमार, किशन सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 1585 मरीजों ने उठाया लाभ

शिविर में कैसर विशेषज्ञ डॉ पंकज कुमार गर्ग, न्यूरोलोजिस्ट डॉ. प्रांजल जोशी, ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. पराग गुप्ता, आईवीएफ एमव् स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ आयुष्मा पुरी, सर्जरी विभाग से डाॅ अनुराग बिजल्वाण, मेडिसिन विभाग से डॉ जसकरण बजाड एवम् डाॅ राहिल अनवर शिशु एवम् बाल रोग विशेषज्ञ डॉ मोहम्मद शाबान, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ ऋषभ डोगरा, नेत्र रोग विभाग से डॉ श्रीयांशी, मनोरोग विभाग से डॉ तानिय गर्ग, हड्डी रोग विभाग से डॉ मोहम्मद शिफा, दंत रोग विभाग से डॉ सरीता अनेजा, फिजियोथैरिपिस्ट डॉ रविन्द्र सिंह ने रोगियों को चिकित्सकीय परामर्श दिया।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों की निःशुल्क ई.सी.जी. जॉच, ब्लड शुगर जॉच एवम् ब्लड प्रैशर जॉच निःशुल्क की गई। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयों भी वितरित की गईं। शिविर को सफल बनाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के पीआरओ जितेन्द्र यादव, हरिशंकर गौड, दिनेश रतूड़ी, भूपेन्द्र रतूड़ी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर विधायक के द्वारा विधालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया गया तथा संगीत कक्ष हेतु तीन लाख रुपए देने की घोषणा की गयी।

Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://www.binance.com/en-IN/register?ref=UM6SMJM3
**prostafense**
ProstAfense is a premium, doctor-crafted supplement formulated to maintain optimal prostate function, enhance urinary performance, and support overall male wellness.
**prodentim**
ProDentim is a distinctive oral-care formula that pairs targeted probiotics with plant-based ingredients to encourage strong teeth, comfortable gums, and reliably fresh breath.
**neurosharp**
Neuro Sharp is a modern brain-support supplement created to help you think clearly, stay focused, and feel mentally confident throughout the day.
**nerve calm**
NerveCalm is a high-quality nutritional supplement crafted to promote nerve wellness, ease chronic discomfort, and boost everyday vitality.