अनियमितता पाये जाने पर 6 स्पा सेंटरों पर की कार्यवाही, 60,000 का जुर्माना व 1 स्पा सेंटर करवाया बंद
Spa Centers: पर्यटन नगरी नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए उ0नि0 मन्जू ज्याला, प्रभारी एण्टी ह्यूमैन ट्रैफिकंग फोर्स के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हल्द्वानी और काठगोदाम क्षेत्र के कई स्पा सेंटरों पर अचानक छापेमारी कर वहां की गतिविधियों का जायजा लिया.. इस दौरान स्पा सेंटर में निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएँ पाई गईं

हल्द्वानी में इन स्पा सेंटर में पहुंची पुलिस
The your spa, The golden spa, Forever spa, The releaxe unisex spa,
इन सभी सेंटरों में विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का न तो पूरा विवरण दर्ज़ किया गया था, और न ही ग्राहक की आईडी का सत्यापन नहीं किया गया और कर्मचारियों का सत्यापन भी किया गया । इन अनियमितताओं के कारण इन चारो सेंटरों को धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत ₹10,000-10,000 के चालान किए गए हैं।

काठगोदाम क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटर Divine Unisex Spa Centers को चैक किये जाने पर वर्करों का सत्यापन नहीं था,वर्करों के पास मसाज सर्टिफिकेट नहीं थे और विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित नहीं किया गया था, स्पा सेंटर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे और ना ही स्पा सेंटर का लाइसेंस था, इन अनियमितताओं के कारण स्पा सेंटर मालिक का धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत ₹10,000 का कोर्ट चालान किया गया है और स्पा सेंटर को बंद करवाया गया।

Green tea luxury Spa Centers को चैक किये जाने पर विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूर्ण विवरण अंकित नहीं था, और कर्मचारियों का सत्यापन भी नहीं किया गया था । इन अनियमितताओं के कारण स्पा सेंटर का धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत ₹10,000 का चालान किया गया।

इस दबिश के दौरान एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने विभिन्न स्पा सेंटरों में हो रही अनियमितताओं को उजागर करते हुए संबंधित नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए कार्यवाही की है।इस छापेमारी टीममे उप नि० मन्जू ज्याला, हे० का० भूपेंद्र सिंह का० महेंद्र भोज, म० का० लता शामिल थी….

I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.