धरती पर बैकुंठ धाम कहे जाने वाले भगवान बद्री विशाल(Badri Vishal) के अभिषेक के लिए, नरेंद्रनगर स्थित राजमहल में,टिहरी की सांसद व महारानी राज्य लक्ष्मी शाह की अगुवाई में नगर की सुहागिन महिलाओं द्वारा व्रत रखते हुए, पीले वस्त्र धारण कर, मूसल, ओखली व सिलबट्टे से तिलों का तेल पिरोया गया,तिलों के इस तेल में विशेष जड़ी बूटी डालकर, खास बर्तन में तेज आंच में पकाने के बाद, चांदी के तेल कलश में परिपूरित किया जाता है, राजमहल में पहुंचे डिमरी केंद्रीय धार्मिक पंचायत बद्रीनाथ धाम के पुजारी तेल से परिपूरित कलश की विधिवत पूजा अर्चना करने के पश्चात राज परिवार सहित, तेल पिरोने आई सुहागिन महिलाओं को भोग लगाने के पश्चात राज परिवार द्वारा तेल कलश (गाडू घड़ी) डिमरी केंद्रीय धार्मिक पंचायत को सौंपा जाएगा।

तेल पिरोने आई नगर की 70 से अधिक सुहागिन महिलाओं द्वारा तिलों का तेल पिरोया गया। इस मौके पर महारानी राज्य लक्ष्मी शाह ने बताया कि करोड़ों- करोड़ हिंदुओं के आस्था का प्रतीक भगवान बद्रीनाथ(Badri Vishal) के दर्शन करने देश के कोने-कोने से श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने अवश्य पहुंचें, उन्होंने भगवान बद्रीनाथ से देश, प्रदेश में सब की सुख ,शांति और समृद्धि की कामना की है,बताते चलें कि शाम को ही राजमहल नरेंद्र नगर से सुशोभित रथ में तेल कलश की भव्य शोभा यात्रा राजमहल से बद्रीनाथ धाम के लिए, प्रस्थान किया , जो 3 में को बद्रीनाथ धाम पहुंचेगी और 4 मई प्रातः 6:00 बजे भगवान बद्रीनाथ धाम(Badri Vishal) के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

तिलों का तेल पिरोने के साथ गाडू घड़ा तेल कलश शोभा यात्रा के साथ ही चार धाम यात्रा की शुरुआत मानी जाती है इस मौके पर महारानी की पुत्री क्षीरजा अरोड़ा, बेटी की पुत्री अहाना व डिमरी केंद्रीय धार्मिक पंचायत के शैलेंद्र डिमरी, संजय डिमरी, अरविंद डिमरी, हरीश डिमरी,दिवाकर डिमरी,अन्य संबंधी रिश्तेदार आदि मौजूद थे।

Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://www.binance.com/zh-CN/register?ref=WFZUU6SI
**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.