देहरादून, 5 फ़रवरी: प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता से भरपूर राजभवन देहरादून में जल्द ही बटरफ्लाई गार्डन(Butterfly Garden) तैयार हो जाएगा। यह गार्डन न केवल आगंतुकों को रंग-बिरंगी तितलियों के संसार से परिचित कराएगा, बल्कि उनके संरक्षण को भी बढ़ावा देगा। इस संबंध में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रमुख वन संरक्षक धनंजय मोहन और वन विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की।

प्रमुख वन संरक्षक धनंजय मोहन ने जानकारी दी कि गार्डन(Butterfly Garden) की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। इसमें तितलियों के लिए उपयुक्त स्थानीय पौधे लगाए जाएंगे, जो उनके जीवन चक्र को पोषित करने में सहायक होंगे। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में तितलियों की 500 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं, जो राज्य की समृद्ध जैव विविधता को दर्शाती हैं।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की विविध जलवायु और प्राकृतिक संपदा इसे तितलियों के लिए आदर्श स्थान बनाती है। राजभवन परिसर में पहले से ही विभिन्न प्रकार के वृक्ष, पौधे और पुष्प वाटिकाएं मौजूद हैं, जो तितलियों और पक्षियों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि बटरफ्लाई गार्डन(Butterfly Garden) के निर्माण से जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस अवसर पर मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक रंजन कुमार मिश्रा, वन संरक्षक शिवालिक वृत्त राजीव धीमान और राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक कोको रोसे उपस्थित रहे।

**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.