आज प्रदेश भर में फूंके जाएंगे राज्य व केंद्र सरकार के पुतले
कीमतों में वृद्धि से केंद्र ने तोड़ी जनता की कमर -सूर्यकांत धस्माना
Congress Protest: प्रदेश के उपभोक्ताओं को अब बिजली ५.६२ प्रतिशत अधिक कीमत चुका कर खरीदनी पड़ेगी और रसोई गैस के एलपीजी सिलेंडर पर केंद्र सरकार पहले ही पचास रुपए की वृद्धि व पेट्रोल डीजल पर दो रुपए प्रति लीटर एक्साइज की वृद्धि कर वार कर चुकी है जिससे पहले से ही महंगाई की मार से परेशान पूरे देश की जनता पर राज्य व केंद्र की सरकार ने महंगाई का बम फोड़ा है इसके खिलाफ प्रदेश कांग्रेस प्रदेश भर में भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों के खिलाफ आज हल्ला बोलेगी

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस(Congress Protest) कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन व प्रशासन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के आह्वान पर दोपहर को प्रदेश के हर जिला महानगर मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकारों का पुतला दहन करेंगे। धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड एक जल विद्युत उत्पादन करने वाला प्रदेश है और राज्य की टिहरी जल विद्युत परियोजना के अलावा राज्य की तमाम जल विद्युत परियोजनाओं से हम देश भर को बिजली पैदा कर के सप्लाई करते हैं किन्तु उत्तराखंड के लोगों को हो आज महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है। धस्माना ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने पिछले दिनों रोडवेज का किराया बढ़ाया, पानी महंगा किया राज्य के नागरिकों पर तरह तरह के कर लगाए जा रहे हैं और अब बिजली की कीमतों में ५.६२ प्रतिशत की वृद्धि कर के एक और बोझ डाल दिया है। धस्माना ने कहा कि बढ़ती महंगाई से जनता का बुरा हाल है और अब कांग्रेस इसके खिलाफ आंदोलन(Congress Protest) का बिगुल फूंक रही है

14 अप्रैल को मनाया जाएगा संविधान बचाओ सौहार्द बढ़ाओ दिवस

सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि पार्टी आगामी १४ अप्रैल को बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी की जयंती को प्रदेश भर में धूम धाम से मनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करण माहरा के निर्देशानुसार प्रदेश के हर जिले महानगर में पार्टी आंबेडकर जी की जयंती को संविधान बचाओ सौहार्द बढ़ाओ दिवस के रूप में मनाएगी। सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि प्रातः दस बजे पार्टी नेता व कार्यकर्ता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी की मूर्ति या चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करेगी व तत्पश्चात विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। धस्माना ने कहा कि पार्टी द्वारा इसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं का सह भोज का आयोजन होगा। धस्माना ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संविधान बचाओ सौहार्द बढ़ाओ कार्यक्रम के लिए पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल को कार्यक्रम के संयोजकत्व की जिम्मेदारी दी गई है।

**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.