अधिग्रहण में यदि एक ही परिवार हुआ प्रभावित मिलेगा मुआवजे का दोहरा लाभ – डीएम
डीएम देहरादून(DM Dehradun) सविन बंसल की सख्त कार्यशैली का एक बार फिर आम जनता को सीधा फायदा मिला है। व्यासी परियोजना प्रभावित 27 परिवारों को डीएम के साहिया शिविर में 26 लाख प्रतिकर वितरित किया और फरवरी की गर्म समीक्षा में डीएम की एक फटकार से वर्षों से प्रतिकर को भटक रहे लौहारी वासियों को 15 दिन अन्तर्गत मिले प्रत्यक्ष चैक से राहत मिली है।

व्यासी प्रतिकर मामला लखवाड़ प्राजेक्ट की चाल धीमी कर रहा था। डीएम सविन बंसल(DM Dehradun) के सामने मामला आते ही डीएम ने सम्बन्धित प्रभावितों के साथ बैठक बुलाकर एसडीएम व यूजेवीएन को 15 दिन में मामला निस्तारण के निर्देश दिए थे, जिसके फलस्वरूप प्रभावितों को प्रतिकर धनराशि के चौक वितरित कर दिए गए हैं। व्यासी परियोजना के ग्राम लौहारी के हितबद्ध व्यक्तियों को बंजर भूमि पर स्थित परिसम्पति का प्रतिकर चौक भी वितरित भी किए गए।

लगभग 4 सालों से प्रतिकर मुआवजे के लिए विभिन्न फोरम पर आवाज उठा रहे लौहारी निवासियों की समस्या का समाधान हो गया है जिस डीएम(DM Dehradun) ने विगत माह बैठक लेते हुए यूजेवीएन के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई थी। इसी के फलस्वरूप संयुक्त मजिस्टेªट गौरी प्रभात तथा एसएलओ स्मृति परमार के प्रयासों से कुल 27 परिवारों को लभगभ 26 लाख के चौक वितरित किए। जिससे जनमानस में सरकार के प्रति विश्वास बढा है तथा क्षेत्र में परियोजनाओं को धरातल पर उतारने को जनमानस का सहयोग मिलने लगा है।

Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.