Environment Day मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देश पर प्रदेश भर में विश्व पर्यावरण दिवस से वृहद पौधारोपण एवं मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत होगी। इस अभियान में प्रदेश के सभी पोलिंग बूथों सहित पूरे प्रदेश में 2 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय में इस अभियान की तैयारियों के सम्बंध में इस अभियान से जुड़े सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
पौधारोपण और मतदाता जागरुकता अभियान चलेगा Environment Day

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता जागरुकता एवं पौधारोपण अभियान आगामी 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) से जुलाई माह के अंत तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 11 हजार 700 से अधिक पोलिंग बूथ हैं, इस अभियान में प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 10 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा जाएगा। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर सबसे बुजुर्ग, नए एवं महिला मतदाताओं से पौधारोपण कराया जाएगा। इस अभियान में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि पौधारोपण के बाद उन पौधों की देखभाल के लिए भी सम्बंधित लोगों से सहयोग लिया जाएगा।

5 जून से जुलाई माह तक चलेगा प्रदेशभर में अभियान
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ जोगदंडे ने बताया कि इस पौधारोपण अभियान को लोकपर्व हरेला के साथ जोड़ते हुए पूरे जुलाई माह तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों हेतु माहवार थीम तय की गई हैं। जून माह की थीम “एव्री ड्रॉप ऑफ रेन, एव्री वोट काउंट“ एवं जुलाई माह की थीम ”हरेला का संदेश, वोट बने विशेष” रखी गई है। इन थीम्स को मतदाता जागरुकता से जोड़ते हुए प्रदेश भर के सभी जनपदों में जिलाधिकारी एवं सीडीओ के माध्यम से अभियान चलाए जांऐगे। इस अभियान मे सभी जनपदों में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से संपादित किया जाएगा।

ऑनलाइन प्रतियोगिता का होगा आयोजन
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सीईओ कार्यालय द्वारा इस अभियान को व्यापक रुप देने के साथ ही पौधारोपण करने वाले मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। अभियान में बढ़चढ कर हिस्सा लेने वाले मतदाताओं को पुरुस्कृत किया जाएगा। बैठक में वन विभाग,उद्यान विभाग, शहरी विकास विभाग,एमडीडीए, उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग,पंचायतीराज एंव ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
**boostaro**
Boostaro is a purpose-built wellness formula created for men who want to strengthen vitality, confidence, and everyday performance.
**aqua sculpt**
aquasculpt is a premium metabolism-support supplement thoughtfully developed to help promote efficient fat utilization and steadier daily energy.
**neurosharp**
Neuro Sharp is an advanced cognitive support formula designed to help you stay mentally sharp, focused, and confident throughout your day.