गूगल ट्रेंड्स में महाकुंभ धूम मचा रहा है
इस्लामिक देशों में महाकुम्भ को लेकर चर्चा
इंटरनेट पर सर्च करने में पाकिस्तान टॉप पर
पाकिस्तान में महाकुम्भ पर उत्सुकता
संगमनगरी से प्रियांशु द्विवेदी की रिपोर्ट – ब्यूरो रिपोर्ट, 16 जनवरी: Google: महाकुम्भ(Mahakumbh) को सर्च करने वाले देशों की सूची पर नज़र डालें तो पहला नाम सबसे ज्यादा चौंकाता है जो कि पाकिस्तान है। भारत के परस्पर विरोधी देश में लोग महाकुम्भ के आयोजन और यहां जुट रही व्यापक भीड़ को खूब सर्च कर रहे हैं। पाकिस्तान के बाद कतर, यूएई और बहरीन जैसे देशों ने महाकुम्भ में गहरी रुचि दिखाई है। इसके अलावा, नेपाल, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, आयरलैंड, ब्रिटेन, थाईलैंड और अमेरिका जैसे देशों के लोग भी महाकुम्भ के बारे में पढ़ और खोज रहे हैं।

महाकुंभ के अवसर पर Google ऐप में भी ख़ास इफेक्ट जोड़ा गया है। जब मोबाइल में “Mahakumbh” टाइप करते हैं, तो आपकी स्क्रीन पिंक रोज़ पेटल्स से भर जाती है। मोबाइल स्क्रीन पर तीन ऑप्शन्स भी दिखाई देते हैं। ये तीन पिंक कलर के आइकॉन फ़ोन के राइट बॉटम में दिखते हैं। अगर डेस्कटॉप पर सर्च करते हैं, तो बॉटम में वही आइकॉन दिखाई देंगे। यदि आपको फ्लोरल एनिमेशन नहीं दिखाई दे रहा है, तो आप बॉटम के आइकॉन पर टैप करके एक्टिवेट कर सकते हैं।

वैश्विक पर्व बना महाकुम्भ
महाकुम्भ अब सिर्फ भारतीय आयोजन नहीं रहा, यह एक वैश्विक पर्व बन गया है। तीर्थराज प्रयागराज में सोमवार को महाकुम्भ 2025 का भव्य शुभारंभ हो चुका है। ब्राजील, जर्मनी, जापान, इंग्लैंड, अमेरिका और स्पेन जैसे देशों के श्रद्धालु भी प्रयागराज पहुंचने लगे हैं। यह आयोजन अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सनातन संस्कृति के बढ़ते प्रभाव को दिखा रहा है। खास बात ये है कि पाकिस्तान और अरब समेत इस्लामिक देश भी महाकुम्भ में रुचि दिखा रहे हैं। गूगल ट्रेंड्स के अनुसार, इस्लामिक देशों में योगी सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे महाकुम्भ के आयोजन को खूब सर्च किया जा रहा है।

सनातन संस्कृति का बढ़ता वैश्विक प्रभाव
महाकुम्भ में अंतरराष्ट्रीय तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या यह दिखाती है कि सनातन संस्कृति का प्रभाव तेजी से फैल रहा है। संगम में डुबकी लगाने वाले सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि विदेशों से आए लाखों श्रद्धालु भी इस दिव्य अनुभव का हिस्सा बन रहे हैं। इस रिपोर्ट के नतीजे बताते हैं कि महाकुम्भ 2025 ने दुनिया को एक बार फिर भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और सनातन धर्म की अद्भुत शक्ति का अहसास कराया है।

**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.