राष्ट्रीय खेल सचिवालय की ओर से बीएसएनएल को भेजा पत्र
कूड़ा गाड़ियों से लेकर एफएम के जरिये भी प्रचार की तैयारी
आन बान शान ले, शौर्य का प्रमाण ले’ है राष्ट्रीय खेल एंथम
देहरादून, 3 जनवरी: 38 वें राष्ट्रीय खेल का एंथम(National Sports Anthem) ‘आन बान शान ले, शौर्य का प्रमाण ले’ जल्द ही आपको मोबाइल रिंग टोन में सुनाई दे सकता है। राष्ट्रीय खेल सचिवालय की ओर से इस संबंध में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) को पत्र भेजा जा रहा है। राष्ट्रीय खेल इस महीने की 28 तारीख से शुरू होने हैं। इसके लिए प्रचार अब तेज हो रहा है। राष्ट्रीय खेल के लिए ‘आन बान शान ले, शौर्य का प्रमाण ले’ एंथम तैयार किया गया है। इसका शुभारंभ 15 दिसंबर 2024 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था। इस एंथम को प्रचारित प्रसारित करने के लिए कई स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। जो एंथम तैयार किया गया है, वह काफी लंबा है। ऐसे में प्रचार की दृष्टि से एंथेम के सिर्फ 30 सेकेंड के हिस्से का इस्तेमाल किया जाएगा।
कूड़ा गाड़ियों से लेकर एफएम तक का उपयोग होगा
नगर निकाय क्षेत्रों में रोजाना कूड़ा उठाने वाले वाहनों से भी राष्ट्रीय खेल का एंथम(National Sports Anthem) सुनाई दे सकता है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। एफएम समेत अन्य सभी प्रचार माध्यमों के इस्तेमाल पर विचार किया जा रहा है। कोशिश ये ही है कि जिन जनपदों में राष्ट्रीय खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी हैं, वहां पर सफाई वाहनों व एफएम आदि से ज्यादा प्रचार किया जाए।

————————————-
मोबाइल रिंग टोन में राष्ट्रीय खेलों का एंथम सुनाई दे, इसके लिए हमारी बीएसएनएल से बात हुई है। अब आधिकारिक पत्र भी भेजा जा रहा है।वहां से जवाब आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह, सफाई वाहन हो या फिर एफएम हम राष्ट्रीय खेलों के प्रचार के लिए ज्यादा से ज्यादा माध्यमों का उपयोग करना चाहते हैं। इसके लिए तैयारी की जा रही है।
—— अमित सिन्हा, विशेष प्रमुख सचिव खेल/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राष्ट्रीय खेल
यह है राष्ट्रीय खेल का एंथम(National Sports Anthem)
आन बान शान ले, शौर्य का प्रमाण ले
एकत्र सर्वश्रेष्ठ है मैदान में
ना कोई विकल्प हो, संकल्प से शिखर तक
विजय गाथा लिख दें आसमान में।
पर्वतों की गोद में, गली-गली प्रमोद में
देवभूमि की धरा अखंड ये
हर घड़ी प्रयास में, आगमन की आस में
मेजबान आज उत्तराखंड ये।
उल्लास का यह पर्व है
हर किसी को गर्व है
मान हमको भारत विराट पर
जीत की हो कामना
खेल की हो भावना
जीत का तिलक है हर ललाट पर।
खेल है खिताब है, मेल है मिलाप है
समग्र अपने देश की है एकता
स्वागत सत्कार है
अपने देश की है ये विशेषता।
गूंज विजय नाद की, जोश में भरे सभी
दहाड़ते हैं आज आसमान में।
गरजते हैं जोर से
जो आए हर ओर से
ना कोई शिकन है ना गुमान है।
आन बान शान ले, शौर्य का प्रमाण ले

Sau khi đăng ký thành công, bạn có thể đăng nhập vào tài khoản của mình và bắt đầu nạp tiền để tham gia các trò chơi tại đây. Từ đây, bạn sẽ có cơ hội trải nghiệm các dịch vụ đa dạng, phong phú mà nhà cái mang lại. Quá trình đăng ký tại 66b vô cùng đơn giản, nhanh chóng và bảo mật, giúp người chơi dễ dàng tiếp cận và tham gia cá cược chỉ trong vài bước ngắn gọn.
Sau khi đăng ký thành công, bạn có thể đăng nhập vào tài khoản của mình và bắt đầu nạp tiền để tham gia các trò chơi tại đây. Từ đây, bạn sẽ có cơ hội trải nghiệm các dịch vụ đa dạng, phong phú mà nhà cái mang lại. Quá trình đăng ký tại 66b vô cùng đơn giản, nhanh chóng và bảo mật, giúp người chơi dễ dàng tiếp cận và tham gia cá cược chỉ trong vài bước ngắn gọn.
**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.