एक और ऑस्कर्स (Oscars 2026) होस्ट होने वाला है और दूसरी ओर हॉलीवुड से एक शॉकिंग न्यूज आ रही है। हजारों करोड़ कमाने वाली फिल्मों का निर्माण कर चुकी प्रोडक्शन कंपनी वॉर्नर ब्रोस (Warner Bros) पर अब किसी और कंपनी का अधिकार होने वाला है।
102 साल पुराने वॉर्नर ब्रोस ने सैकड़ों फिल्में बनाईं जिसने हॉलीवुड को एक नया मुकाम दिया। 90 के दशक में टाइम वॉर्नर ने प्रोडक्शन हाउस का अधिकांश हिस्सा एक नई लिमिटेड पार्टनरशिप वाली कंपनी TWEC को ट्रांसफर कर दिया था। हालांकि, 2003 में टाइम वॉर्नर ने सारे अधिकार वापस ले लिए।
पैरामाउंट के साथ वॉर्नर ब्रोस की बड़ी डील
अब 23 साल बाद एक बार फिर वॉर्नर ब्रोस पर संकट आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब वॉर्नर ब्रोस को पैरामाउंट टेक ओवर करने जा रहा है। दोनों कंपनियों के बीच 110 अरब डॉलर की डील हुई है। इससे पैरामाउंट स्काईडांस का वॉर्नर ब्रोस पर पूरा अधिकार होगा।
डील से आम कर्मचारी को खतरा
‘इंटरनेशनल ब्रदरहुड ऑफ टीमस्टर्स’ ने इस हफ्ते अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) को बताया कि पैरामाउंट स्काईडांस (PSKY) और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (WBD) के बीच प्रस्तावित विलय से पूरे देश में फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक सीधा खतरा पैदा हो गया है। इस खतरे की जद में लगभग 15,000 ‘मोशन पिक्चर टीमस्टर्स’ (आम कर्मचारी) भी शामिल हैं।
टेक ओवर के बाद खत्म हो जाएगा अधिकार?
वेबसाइट ‘IndieWire’ के वरिष्ठ बिजनेस रिपोर्टर ब्रायन वेल्क का कहना है कि वार्नर ब्रदर्स के लिए यह समय बेहद रोमांचक है। पूरी संभावना है कि वे अपनी इन दो फिल्मों में से किसी एक के जरिए ‘बेस्ट पिक्चर’ का ऑस्कर जीतेंगे। इसके बावजूद हमें यह नहीं पता कि आगे चलकर फिल्मों से जुड़े अधिकारी क्या कर पाएंगे – क्या वे अपनी जगह पर बने रहेंगे? क्या उन्हें पहले जैसी ही आजादी (autonomy) मिल पाएगी?
ऑस्कर्स में छाई हैं वॉर्नर ब्रोस की फिल्में
वॉर्नर ब्रोस के लिए यह साल बहुत अहम है क्योंकि दो बड़ी फिल्मों को एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर्स 2026 में कुल 30 नॉमिनेशंस मिले हैं। ब्लॉकबस्टर फिल्म सिनर्स (Sinners) को सबसे ज्यादा 16 नॉमिनेशंस मिले हैं, जबकि वन बैटल ऑफ्टर अनअदर (One Battle After Another) को करीब 13 नॉमिनेशंस मिले हैं। दोनों ही फिल्में बेस्ट पिक्चर्स समेत कई कैटेगरी में छाई हुई हैं।
