Rudranath travel देवभूमि अद्भुत है क्योंकि यहाँ पहाड़ों में कुदरत का शृंगार मन मोह लेता है। चमोली जिले में समुद्र तल से 2290 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर की यात्रा पंच केदरों में सबसे कठिन है. लेकिन यहां करीब 18 किमी की पैदल दूरी की दुश्वारियों पर शिव भक्तों की श्रद्धा इन दिनों भारी पड़ रही है. केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अनुसार इन दिनों प्रतिदिन यहां 300 तीर्थयात्री भगवान रुद्रनाथ के दर्शनों को पहुंच रहे हैं. जिससे इन दिनों रुद्रनाथ पैदल मार्ग श्रद्धालुओं की आवाजाही से गुलजार हो गया है.
रुद्रनाथ मंदिर यात्रा मार्ग में खिले फूल Rudranath travel

इसके साथ ही इन दिनों यात्रा मार्ग पर उच्च हिमालयी क्षेत्र में खिलने वाले सफेद बुरांश के फूलों के साथ अन्य हिमालयी फूल खिलने लगे हैं. जिससे यात्रा मार्ग का नैसर्गिक सौंदर्य श्रद्धालुओं को अभिभूत कर रहा है.पंच केदारों में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ का यात्रा मार्ग इन दिनों श्रद्धालुओं के साथ ही हिमालयी फूलों से नैसर्गिक सौंदर्य और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति प्रदान कर रहा है। प्रतिदिन 300 से अधिक तीर्थयात्री यहां भगवान रुद्रनाथ के दर्शन कर रहे हैं।

रुद्रनाथ यात्रा मार्ग केदारनाथ वन प्रभाग के संरक्षित वन क्षेत्र में हैं। ऐसे में बुग्याल क्षेत्र के संरक्षण के लिए विभाग की ओर से पनार और रुद्रनाथ मंदिर के समीप पंजीकरण की व्यवस्था की है। जहां बाहरी क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालु 200 रुपये का शुल्क देकर पंजीकरण करवा सकते हैं। वन विभाग की ओर छात्रों के लिए स्टूडेंट आईडी दिखाने पर शुल्क कम लिया जाता है। विभाग की ओर से यात्रा मार्ग के पड़ावों पर शौचालय व कूड़ा निस्तारण की भी व्यवस्था की गई है।

888slot có hệ thống điểm thưởng (Loyalty Points) – mỗi 10.000 VNĐ cược, bạn nhận 1 điểm. Điểm này có thể đổi lấy tiền mặt, vòng quay miễn phí hoặc voucher nạp tiền. TONY01-07