कई लोगों को आपने देखा होगा कि रास्ते में चलते वक्स किसी की गाड़ी पर गुटखा थूक देते हैं। इस पर किसी को गर्व नहीं हो सकता है, बल्कि यह जाहिलियत का परिचय देता है। गुटखा खाने से जानलेवा बीमारियां होने का खतरा रहता है, लेकिन अगर कोई गुटखा खा भी रहा है, तो ऐसी थूके जिससे कम गंदगी फैले। लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं, तो बाइक चला रहे हैं, मुंह में पीक भरे रहते हैं और जहां मन किया वहां थूक देते हैं।
अब एक शख्स ने भी ऐसा कुछ ही किया, जो उसे महंगा पड़ गया। सरदार जी ने गाड़ी रोककर उसे अच्छे से सबक सिखाया, जो वो जीवन भर याद रखेगा। दरअसल, बाइक पर महिला को बैठाकर ले जा रहा एक शख्स चलती अर्टिगा गाड़ी पर गुटखा थूक देता है। इससे गाड़ी का बोनट सफेद से रंगीन हो जाता है। यह देखकर गाड़ी चला रहे सरदारजी नाराज हो जाते हैं। लेकिन मारपीट करने की जगह उसे वह हमेशा याद रहने लायक सबक सिखाते हैं।
अर्टिगा गाड़ी पर बाइक सवार गुटखा थूक देता है, लेकिन गाड़ी चला रहे सरदार जी उससे लड़ने की जगह अपना बोनट साफ करवाते हैं। गाड़ी साफ करने के बाद वह शख्स को समझाते है कि ‘तुम ऐसे गुटखा थूक रहे हो, किसी के ऊपर पड़ जाए, कोई लड़की हो, क्या करेगी वो?
सरकार गुटखा थूकने वाले शख्स से नाखूनों से गाड़ी का गुटखा साफ करवाते दिख रहे हैं। अच्छे से गाड़ी साफ करवाने के बाद ही सरदार जी उस शख्स को जाने देते हैं। इससे वीडियो बनाने वाला शख्स भी काफी प्रभावित होता है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
