सोशल मीडिया पर चीन के शाओलिन मंदिर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ह्यूमनॉइड रोबोट्स मंदिर परिसर में भिक्षुओं के साथ खड़े होकर कुंग-फू की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद कई लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है। तो वहीं कई लोगों को ये AI जेनेरेट वीडियो लग रहा है।
ह्यूमनॉइड रोबोट ऐसे रोबोट होते हैं जो बनावट, चाल-ढाल और व्यवहार में बिल्कुल इंसानों जैसे होते हैं। अत्याधुनिक एआई, सेंसर्स और मोटर्स का उपयोग करके ये इंसानी हाव-भाव की नकल करने के साथ संवाद और घरेलू कामों से लेकर जटिल कार्यों में भी मदद कर सकते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर चीन के शाओलिन मंदिर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर साफ पता चल रहा है कि, चीन की टेक्नॉलॉजी का वहां की डेली लाइफ में रोबोट और ai का कितना दखल हो गया है। वीडियो में ह्यूमनॉइड रोबोट्स मंदिर परिसर में भिक्षुओं के साथ खड़े होकर कुंग-फू की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद कई लोगों को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है। तो वहीं कई लोगों को ये AI जेनेरेट वीडियो लग रहा है।
वायरल वीडियो में रोबोट्स को भिक्षुओं के साथ बिल्कुल एक जैसी मुद्रा में अभ्यास करते देखा जा सकता है। रोबोट्स न केवल हाथ-पैरों की पारंपरिक पोजिशन कॉपी कर रहे हैं, बल्कि भिक्षुओं की तरह पूरे मार्शल आर्ट्स रूटीन को सटीकता के साथ दोहरा भी रहे हैं। सबसे ज्यादा हैरानी करने वाली बात हैं कि, ये मशीनें वही गतिविधियां कर रही हैं जिन्हें इंसानी अनुशासन, आध्यात्मिक अभ्यास और पीढ़ियों से चली आ रही ट्रेनिंग का प्रतीक माना जाता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इन रोबोट्स को शंघाई स्थित AgiBot नामक कंपनी ने विकसित किया है। यह कंपनी ऐसे ह्यूमनॉइड रोबोट बनाती है, जो वास्तविक दुनिया में जटिल काम कर सकें। ये मशीनें अपने आसपास का वातावरण समझने, उसकी गणना करने और उसके अनुसार शारीरिक गतिविधियां करने में सक्षम हैं। इन रोबोट्स को इस तरह बनाया गया है कि वे वातावरण को नेविगेट कर सकें, सेंसर इनपुट समझ सकें और वे शारीरिक गतिविधियां भी कर सकें जिन्हें आमतौर पर इंसान करते हैं। अब मार्शल आर्ट्स प्रैक्टिस करते हुए ह्यूमनॉइड रोबोट को देखकर कई लोगों का कहना है कि, इनकी पहुंच यहां तक भी हो गई
भिक्षुओं के साथ कुंग-फू की प्रैक्टिस करते रोबोट्स के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @sciencegirl पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक कई लोगों ने देखा और लाइक भी किया है और तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, ये AI जेनेरेट वीडियो है, ऐसा संभव नहीं है कि रोबोट मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग इतनी निपुणता से लें। दूसरे यूजर ने लिखा- धीरे-धीरे ये AI और रोबोट का समन्वय इंसानों की जगह ले लेगा और इंसान दरकिनार हो जाएंगे।
