दिल्ली मेट्रो के वायरल वीडियो में तीन यात्रियों के बीच सीट को लेकर बहस छिड़ गई जो बाद में हाथापाई पर पहुंच गई। जिसमें दो लड़के मिलकर एक आदमी को पीट रहे थे।
सोशल मीडिया पर अक्सर दिल्ली मेट्रो के वीडियो वायरल होते हैं। इनमें मारपीट से लेकर लोगों के डांस तक वीडियो शामिल होते हैं। अब एक नए वीडियो ने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है। इसमें सीट को लेकर तीन यात्रियों के बीच बहस छिड़ गई जो बाद में हाथापाई पर पहुंच गई।
दिल्ली मेट्रो के वायरल वीडियो में मेट्रो के डिब्बे में यात्री सामान्य रूप से यात्रा कर रहे थे, तभी अचानक सीट को लेकर बहस छिड़ गई जो हाथापाई पर पहुंच गई। वीडियो में तीन यात्रियों के बीच सीट को लेकर मारपीट और बहस देखी जा सकती है। दो पक्षों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि पता नहीं कब हाथापाई तक जा पहुंची और इसकी वजह थी मेट्रो में सीट न मिलना।
मेट्रो के डिब्बे में सीट को लेकर झगड़े के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @1K_Nazar अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है। सीट का संग्राम! दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है, मार चारों तरफ से पड़ेंगी, दो लड़के मिलकर एक आदमी को पीट रहे हैं।
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब दिल्ली मेट्रो में इस तरह का झगड़ा सामने आया हो। इससे पहले भी कई बार मेट्रो में मारपीट और विवाद के वीडियो वायरल हो चुके हैं। कभी सीट को लेकर झगड़ा होता है, तो कभी किसी बात पर बहस इतनी बढ़ जाती है कि हाथापाई तक पहुंच जाती है। दिल्ली मेट्रो ने ऐसे कई मामले देखे हैं, जहां लड़कियां, लड़के, अंकल-आंटी या फिर युवाओं के समूह आपस में भिड़ जाते हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने दिल्ली मेट्रो को गलत गतिविधियों का अड्डा भी बना लिया है। कई बार अशोभनीय व्यवहार और अनुचित हरकतों के वीडियो भी सामने आ चुके हैं।
दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर झगड़े का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। कुछ लोग इसे मेट्रो सुरक्षा की कमी बता रहे हैं, तो कुछ ने यात्रियों की असुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। तो वहीं कई यूजर्स ने लिखा, दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है। मेट्रो प्रशासन ने फिलहाल इस वीडियो को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि इन मामलों में कार्रवाई की मांग उठती रहती है, लेकिन लोगों का मानना है कि सख्ती अभी भी कम नजर आती है।
