जब लोगों का मन उदसा होता है, तो लोग अक्सर इमोशनल गानों को सुनना पसंद करते हैं। फिल्मों में गाना जान डालने का काम करते हैं। कई फिल्में अपने म्यूजिक की वजह से सुपरहिट हो जाती हैं। लोग दुख, खुशी और प्यार हर मूड में गाने सुनते हैं। गाने हमें नई ऊर्जा देते हैं और कई बार पुराने जख्म को भी हरा कर देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी कल्पना की है कि कोई गाना किसी की जान ले सकता है? एक ऐसा गाना है कि जिसे दुनिया का सबसे मनहूस गाना कहा जाता है। इस गाने को सुनने के बाद 100 से ज्यादा लोगों ने आत्महत्या कर ली, जिसके बाद इस गाने पर 62 साल के बैन लगा दिया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गाने का नाम है “Gloomy Sunday”, जिसे रेज्सो सेरेस और लैजलो ने साल 1933 में मिलकर लिखा था। दो साल बाद 1935 में यह गाना रिलीज हुआ था। 1935 में ही गाने को सुनने के बाद एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। उसने अपने सुसाइड नोट में इस गाने का जिक्र किया था। सबसे बड़ी बात यह है कि इस गाने के कंपोजर की मंगेतर ने भी जहर खाकर अपनी जान दे दी थी।
प्यार से जुड़ा यह दुनिया का सबसे दर्द भरा गाना माना जाता है। इस गाने में इतना दर्द था कि जो इस गीत को एक बार सुनता उसे अपने दर्द याद आ जाते थे। आलम यह था कि इस गाने को सुनकर लोग दुखी हो जाया करते थे। यह गाना इतना मनहूस माना जाने लगा कि 62 साल के लिए गाने पर बैन लगा दिया गया।
गाना लिखने वाले ने दे दी जान
साल 1968 में खुद गाने को लिखने वाले रेज्सो सेरेस ने भी आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो लोगों ने गोली मारकर और एक महिला ने गाना सुनने के बाद नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इतने हादसों के बाद ही इस गाने पर कई देशों में बैन लगाया गया था।
इस गाने में प्रेमकहानी का दर्द बयां किया गया है जिसे सुनकर लोग आत्महत्या करने लगे। इस सिलसिले को रोकने के लिए एक जादूगर ने फिर से गाने को कंपोज किया, लेकिन आत्महत्या करने का सिलसिला जारी रहा। साल 1941 में गाने पर बैन लगा दिया गया। हालांकि, 2003 में इस गाने से बैन हटा लिया गया।
