एक छोटी सी बच्ची गहरी नींद में सोती हुई नजर आती है, लेकिन टीवी पर जैसे ही उसका फेवरेट कार्टून चलना शुरू होता है वो झट से उठकर बैठ जाती है और नाचने लगती है।
Kids Viral Video: छोटे बच्चे बहुत प्यारे और मासूम होते हैं, वे अनजाने में अपनी प्यारी हरकतों से लोगों का दिल जीत लेते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर गहरी नींद में सोती एक छोटी बच्ची का बड़ा ही क्यूट और मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपने फेवरेट कार्टून की आवाज सुनकर तुरंत नींद से जागती नजर आती है। दरअसल उसके पैरेंट्स उसे काफी समय से उठा रहे थे, लेकिन वो उठ ही नहीं रही थी, ऐसे में उन्होंने उसे उठाने के लिए ये ट्रिक अपनाई।
छोटे-छोटे बच्चे भी आजकल मोबाइल और टीवी में कार्टून देखने के लिए दीवाने हुए जा रहे हैं। बिना कार्टून देखे वे न तो खाना खाते हैं और न ही सोते हैं। यहां तक की उन्हें नींद से उठाने के लिए भी कार्टून ही चलाना पड़ता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। वीडियो की शुरुआत एक कमरे से होती है, जहां एक छोटी सी बच्ची आराम से बिस्तर पर कंबल ओढ़े सोती नजर आती है। वो इतनी गहरी नींद में थी कि किसी के भी उठाने से नहीं उठ रही थी। ऐसे में उसके मम्मी-पापा ने उसे उठाने के लिए एक मजेदार तरकीब अपनाई और टीवी पर बच्ची का फेवरेट कार्टून चला दिया। फिर क्या था, जैसे ही कार्टून की आवाज बच्ची के कानों में गूंजी, वो झट से उठकर बैठ गई और बिना देर किए गाने की धुन पर नाचना शुरू कर दिया।
क्यूट बच्ची के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @sciencegirl नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। जिसके कैप्शन में लिखा है, गहरी नींद में सो रही बच्ची अपने पसंदीदा गाने से तुरंत जाग जाती है। वीडियो को अबतक 1 लाख 92 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 7 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है।
वीडियो को देख लोग कई मजेदार कमेंट्स कर बच्ची पर प्यार बरसा रहे हैं तो वहीं कुछ तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, यह सच में बहुत प्यारा है, कोई भी चीज आपको उससे ज्यादा जल्दी नहीं जगाती, जिससे आप प्यार करते हैं। तो वहीं दुसरे यूजर ने कहा, यह बहुत बुरा है, पता नहीं माता-पिता इसे इतने हल्के में क्यों ले रहे हैं यह नॉर्मल नहीं है।
