हाल ही में शिमला से एक नटखट बंदर का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक बंदर दुपट्टे के साथ मस्ती करता नजर आ रहा है। बंदर की उछल-कूद और दुपट्टे को संभालने के तरीके ने लोगों का दिल जीत लिया है।
Shimla Monkey Viral Video: बंदर अत्यधिक बुद्धिमान और शरारती होते हैं, जो इंसानों की नकल करने में माहिर होते हैं। हाल ही में शिमला से एक नटखट बंदर का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक बंदर दुपट्टे के साथ मस्ती करता नजर आ रहा है। बंदर की उछल-कूद और दुपट्टे को संभालने के तरीके ने लोगों का दिल जीत लिया है।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक बंदर के हाथ कहीं से एक खूबसूरत रंग-बिरंगा दुपट्टा हाथ लग जाता है, लेकिन इसे लेकर भागने के बजाय बंदर उसे अपना स्टाइल स्टेटमेंट बना लेता है। बंदर कभी दुपट्टे को सिर पर ओढ़कर दुल्हन की तरह शरमाता है, तो कभी छत की मुंडेर पर दुपट्टा लहराते हुए ऐसे चलता है मानो किसी फैशन शो में रैंप वॉक कर रहा हो।
दुपट्टा लहराते हुए नटखट बंदर के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @explorer_geetansh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा- बहुत संस्कारी है, लगता है जेठ जी सामने बैठे होंगे। दूसरे शख्स ने लिखा- ये तो कुछ ज्यादा क्यूट हो गया।
वीडियो ने नेटिजन्स का दिल जीत लिया है। जिसकी वजह से इस वीडियो को लगभग 6 करोड़ बार देखा जा चुका है, और 49 लाख से अधिक लोगों ने इसे पसंद भी किया है। बंदर की उछल-कूद और दुपट्टे को संभालने का तरीका इतना प्यारा है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।
