दूसरों से कम बात करना, शोर-शराबे से अलग रहने वाले इंसान, लोगों के साथ बात करने की बजाए किबातों में खोए रहने वाले इंसान दूसरे लोगों को अजीब तो लगते हैं लेकिन इस तरह के लोगों को अक्सर शर्मीला, असामाजिक और अलग तरह का इंसान मान लिया जाता है. लेकिन सच्चाई है कि इस तरह के लोग गहरी सोच रहने वाले होते हैं.इस तरह के लोग क्रिएटिव और सबसे ज्यादा बैलेंस वाले लोग होते हैं. भीड़ में ये लोग ज्यादा नहीं बोलते हैं लेकिन चुपचाप सब कुछ महसूस कर लेते हैं. आइए जानते हैं इस तरह के दूसरों की तुलना में कितने समझदार हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जो लोग अकेले रहना पसंद करते हैं तो वह जिंदगी को बहुत ज्यादा ही गहराई से समझते हैं. इस तरह के लोगों पर छोटी-सी बात, किसी दूसरे इंसान का व्यवहार उनके मन में गहरा असर छोड़ सकती है. लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि लोग जरूरत से ज्यादा इमोशनल या कमजोर है.इस तरह के लोगों की इमोशनल समझ काफी मजबूत होती है. वो ये सोचते हैं कि उन्हें क्या फील हुआ वह यह सोचते हैं कि उन्हें ऐसा फील क्यों हुआ. अकेले में वह अपने इमोशन, अनुभव को समझने की कोशिश करते हैं.

नए विचार
ऐसे लोगो के दिमाग में नए तरह के विचार आते हैं. वह अपनी कल्पनाशक्ति में बेहद मजबूत होते हैं. इन लोगों का अकेलापन खालीपन की तरह नहीं होता है बल्कि इस दौरान वह कुछ नई चीजे सोचने, समझने और कुछ नया बनाने में यूज करते हैं. क्रिएटिव और कलाकार लोग अपने नेचर में अंतर्मुखी होते हैं. जो लोग कम बोलते हैं उनका ये मतलब नहीं है कि वो लोग बहुत ज्यादा मतलबी हैं. इस तरह के लोग अपने खाली समय में भी काम करते हैं.

खुद को बेहतर तरीके से समझते हैं
अकेले रहने वाले इंसान खुद को काफी अच्छे से समझते हैं. अकेले में रहने से इंसान खुद को मिल पाता है. अपनी कमजोरियो, डर और गलतियों के बारे में जान सकता है. इन सब चीजों को समझ सकता है. इस वजह से कम बोलने वाले इंसान मुश्किल समय में सही फैसले ले पाते हैं.
