AIIMS Rishikesh परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, डा कृष्ण गोपाल का 43 वां राष्ट्रीय अधिवेशन नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन-2024 में भारत के विभिन्न राज्यों से आये वरिष्ठ ख्याति प्राप्त चिकित्सकों और 1800 से अधिक मेडिकल के छात्र शामिल हुए। एम्स में आयोजित 43 वां राष्ट्रीय अधिवेशन नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन-2024 का स्वामी चिदानन्द सरस्वती , राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, डा कृष्ण गोपाल , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत , वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल , एम्स ऋषिकेश की डायरेक्टर डॉ मीनू सिंह और भारत के विभिन्न राज्यों से आये चिकित्सकों ने शुभारम्भ किया।
शोर से दूर होकर शान्ति की ओर लौटने का संदेश – चिदानंद सरस्वती AIIMS Rishikesh

एम्स, ऋषिकेश में नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाईजेशन का 43 वें वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर के 250 से अधिक मेडिकल काॅलेजों के चिकित्सा विशेषज्ञ और 1800 से अधिक छात्र दो दिवसीय सम्मलेन के माध्यम से डिजिटल हेल्थ, इंटीग्रेटेड हेल्थ सहित स्वास्थ्य क्षेत्र से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर विचार मंथन कर रहे हैं। इस अधिवेशन में चिकित्सा क्षेत्र के अलावा अनुसंधान, योग और आयुर्वेद आदि क्षेत्रों के विशेषज्ञ अपने-अपने अनुभवों और विचारों को साझा किया।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि उत्तराखंड ऐसी धरती है जो ’शोर से दूर होकर शान्ति की ओर लौटने का संदेश देती है। इनर हीलिंग और भीतर की शान्ति प्रदान करती है। स्वामी जी ने कहा कि योग और ध्यान में स्वस्थ जीवन के सूत्र समाहित हे। योग जीवन में रामबाण और संजीवनी बूटी की तरह काम करता है। योग से हम अपने सच्चे स्व को जान सकते हैं तथा योग से भय भागता है और भाव जागता है। स्वामी जी ने सभी चिकित्सकों का आह्वान करते हुये कहा कि योग तो रोज करते ही हैं परन्तु अब धरती योग भी करें और अपनी धरती को बचायें, पेड़ लगायें, प्राण बचायें क्योंकि पेड़ है तो वायु है; वायु है तो आयु है और आयु है तो जीवन है। सम्पूर्ण मानवता की रक्षा में चिकित्सकों का महत्वपूर्ण योगदान है।

मुख्यमंत्री धामी ने भारत के विभिन्न राज्यों से आये चिकित्सकों को सम्बोधित करते हुये कहा कि उत्तराखंड़, हिमालय, गंगा और आयुर्वेद का अद्भुत संयोग है। जब ये सब मिल जाते हैं तो एक नई पैथी का जन्म होता है वही उत्तराखंड की पूरे विश्व को देन है। सह सरकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, डा कृष्ण गोपाल ने कहा चिकित्सा एक अद्भुत सेवा है। भारतीय संस्कृति में भगवान धनवंतरी से लेकर वर्तमान पीढ़ी तक चिकित्सकों को ईश्वर का दर्जा दिया गया है इसलिये इसका निर्वहन कर्तव्य के रूप में; सेवा के होना चाहिये।

स्वास्थ्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार धनसिंह रावत और वित्तमंत्री, उत्तराखंड सरकार प्रेमचंद अग्रवाल ने भारत के विभिन्न राज्यों से आये विख्यात चिकित्सकों और छात्रों का उत्तराखंड की दिव्य भूमि में स्वागत व अभिनन्दन किया। राष्ट्रीय अधिवेशन के आयोजक सचिव और एम्स ऋषिकेश के फार्मोकाॅलोजी विभाग के डाॅ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अधिवेशन में चिकित्सा पद्धति, सुविधाओं के साथ स्वास्थ्य जीवनशैली पर भी मंथन किया गया है।

Ngoài ra, 888SLOT còn áp dụng chính sách “Fair Gaming” với cam kết không can thiệp vào kết quả trò chơi và không thiên vị bất kỳ người chơi nào. Điều này trái ngược hoàn toàn với quan điểm phổ biến rằng “nhà cái luôn thắng” – tại 888SLOT , cơ hội thắng cuộc phụ thuộc hoàn toàn vào kỹ năng và may mắn của người chơi. TONY03-11O