
JP Nadda लोकसभा चुनाव की घोषणा का वक़्त बेहद करीब है ऐसे में बीजेपी फुल स्पीड में आ गयी है। इसी रफ़्तार में पहाड़ में जोश भरने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 फरवरी को हल्द्वानी आएंगे। वह कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत कर कुमाऊं मंडल के बूथ इकाई अध्यक्षों व बूथ समिति कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता कर लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजायेंगे। भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनपद नैनीताल के पदाधिकारियों, 22 मंडलों के अध्यक्षों व महामंत्रियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के लोकसभा क्लस्टर में प्रवास कार्यक्रम प्रारंभ हो गए हैं।
लोकसभा चुनाव की घोषणा का वक़्त बेहद करीब JP Nadda

जिसके तहत कुमाऊं मंडल की अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ एवं नैनीताल-उधमसिंह नगर सीटों के समस्त बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति, समस्त मोर्चों के पदाधिकारियों, जिला कार्यकारिणी, प्रदेश पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत का गुरुमंत्र देंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने पार्टी के पदाधिकारियों को कार्यक्रम को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को भव्य एवं दिव्य बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरे मनोयोग जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। बताया कि वाटिका बैंक्वेट हॉल में आयोजित होने वाले सम्मेलन में कुमाऊं मंडल के लगभग 20 हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। 28 फरवरी को सुबह 10 बजे से 1 बजे तक राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगें।
बैठक में राजेन्द्र सिंह बिष्ट, लोकसभा क्लस्टर सह-प्रभारी प्रदीप बिष्ट, विवेक सक्सेना, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी चंदन बिष्ट, दर्जा मंत्री दिनेश आर्या, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला, विधायक मोहन बिष्ट, सरिता आर्या, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद दरम्वाल, महामंत्री नवीन भट्ट, रंजन बर्गली, नितिन राणा, विनोद मेहरा, योगेश रजवार, कमल पांडे आदि मौजूद रहे।