Biwi Farar: कई शहरों से इन दिनों रिश्तों को तार-तार करने वाली कई खबरें सामने आ चुकी हैं। अब मेरठ जिले में ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। एक महिला अपने देवर के साथ फरार हो गई थी। आरोप है कि उसे अपने मौलाना पति की दाढ़ी चुभती थी। मामला सामने आने के बाद महिला के खिलाफ पति ने कार्रवाई की मांग की थी। ये मामला जिले के लिसाड़ी गेट थाना इलाके का है। मामले में फिर से हाईवोल्टेज ड्रामा उस समय देखने को मिला, जब देवर के साथ फरार हुई महिला अचानक लौट आई।

मौलाना की पत्नी ने खुलासा किया है कि उसे दाढ़ी को लेकर कोई दिक्कत नहीं थी। उसे शक था कि पति शारीरिक तौर पर कमजोर है। महिला ने अपनी ननद को भी घेरा है। आरोप लगाया कि ननद उसके पारिवारिक मामलों में दखल देती है, धोखे से देवर के साथ उसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया है।

पत्नी ने दावा किया कि उसके परिजनों ने निकाह से समय 5 लाख रुपये दिए थे। अब वह ढाई लाख रुपये वापस लेना चाह रही है। महिला ने साफ तौर पर अपने पति के साथ रहने से मना कर दिया है। उसने कहा कि वह अब अपने देवर के साथ निकाह करके रहना चाहती है। मौलाना ने पहले आरोप लगाया था कि पत्नी को उसकी दाढ़ी पसंद नहीं थी, इसी वजह से वह अपने देवर के साथ भाग गई(Biwi Farar) थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास किए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि महिला को उसके पति ने तलाक दे दिया है। महिला का निकाह 7 महीने पहले हुआ था। पति के अनुसार पत्नी ने शादी के कुछ ही महीने बाद उसके ऊपर दाढ़ी कटवाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। दोनों में अक्सर इस बात को लेकर झगड़ा होता था। महिला का आरोप है कि उसका जबरन निकाह करवाया गया था। पति ने पहले थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बुधवार शाम को महिला देवर संग लौट आई और हंगामा करने लगी। इसके चलते घरवालों ने 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली।

Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://www.binance.com/en-ZA/register?ref=B4EPR6J0
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.