देहरादून से आशीष तिवारी की रिपोर्ट –
Crime News धोखाधड़ी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामलों में दून पुलिस की टीमें गैर प्रान्तों को हुई रवाना
फरार अभियुक्तों की संपत्ति कुर्की करने ढोल नगाड़े के साथ मेरठ पहुँची दून पुलिस
धोखाधड़ी में लिप्त अंतराज्यीय अमरीक गैंग के वांछित /इनामी अभियुक्तों की कुर्की

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को धोखाधड़ी के अपराधों में लिप्त वांछित /इनामी अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए हैं। जिसके बाद थाना राजपुर में पंजीकृत मुक़दमे में बड़ी कार्यवाही हुयी है जिसमें अभियुक्तों द्वारा वादी को फर्जी जमीन की रजिस्ट्री करवा कर मोटे पैसे ऐठ लिए थे। मुकदमे में पुलिस द्वारा अभियुक्त नथुराम को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है तथा अन्य अभियुक्त प्रभु दयाल लगातार फरार चल रहा है, जिसके विरुद्ध पूर्व में मा0 न्यायालय से गैर जमानती वारेंट प्राप्त कर गिरफ्तारी के प्रयास किए गए परंतु अभियुक्त के लगातार फरार रहने पर पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध 82 सीआरपीसी की कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय से आदेश प्राप्त करते हुऐ अभियुक्त प्रभु दयाल पुत्र डालचंद निवासी ग्राम पोहली थाना सरधना जनपद मेरठ उत्तर प्रदेश के आवास पर नोटिस तामीली कि कार्यवाही की गयी।

इस दौरान माननीय न्यायालय से प्राप्त 82 सीआरपीसी के नोटिस को दो गवाहों के समक्ष अभियुक्त के उपरोक्त आवास में ऊंची मुनादी कराई गई तथा अभियुक्त के मक़ान के मुख्य गेट सहित मोहल्ले के मुख्य-मुख्य स्थानों व चौराहों पर धारा 82 सीआरपीसी की उद्घोषणा चस्पा की गई। मुनादी के दौरान अभियुक्त प्रभु दयाल को 14/10/2024 तक माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने तथा ऐसा न करने पर माननीय न्यायालय की आदेशानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करने संबंधी उद्घोषणा की गई। धोखाधड़ी में लिप्त एक अन्य अंतरराज्यीय अमरीक गैंग के मुख्य सदस्य बाबा अमरीक की गिरफ्तारी व गैंग के सदस्य संजय कुमार व संजीव गुप्ता की संपत्ति कुर्की हेतु राजपूर पुलिस जगाधरी हरियाणा में डेरा डाले हुए हैं। गिरोह के 4 सदस्यों को पूर्व में राजपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मेंपहले ही भेजा जा चुका है।

Giao diện đẹp và dễ sử dụng là một trong những ưu điểm nổi bật của 66b apk . Với màu trắng và xanh biển tươi mát làm màu chủ đạo, làm cho giao diện của trang web rất dễ chịu và không nhàm chán. TONY12-10A