देहरादून से आशीष तिवारी की रिपोर्ट –
Dhasmana On BJP चार धाम यात्रा में यात्रियों की संख्या के आंकड़ों को बड़ा चढ़ा कर दिखा अपनी पीठ थपथपाने के चक्कर में आपदा ग्रस्त केदार घाटी में बड़ी संख्या में यात्रियों को भेज उनकी जान खतरे में डाली जा रही है यह आरोप राज्य सरकार पर लगाते हुए आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने कैंप कार्यालय में पहाड़ पॉलिटिक्स संवाददाता आशीष तिवारी से बातचीत करते हुए लगाए । उन्होंने कहा की राज्य सरकार के इस गैर जिम्मेदाराना रवैया के कारण बीते 15 जून से अब तक चार धाम यात्रा में 67 लोगों की जान चली गई 32 लोग घायल हुए और 22 अभी भी गायब बताए जा रहे हैं।
सरकार आंकड़ों को भी छुपा रही है Dhasmana On BJP

और वास्तविक जन हानी नहीं बता रही है क्योंकि बीती 31 जुलाई को जब केदार घाटी में आपदा आई थी इस समय कांवड़ यात्रा अपने चरम पर थी और बड़ी संख्या में कांवड़िए केदार धाम पहुंचे थे जिनका पंजीकरण हो नहीं था और 31 जुलाई को आई आपदा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जो कांवड़िए थे उसकी चपेट में आए थे किंतु सरकार ने आज तक लापता लोगों का सही आंकड़ा पेश नहीं किया। धस्माना ने कहा कि जब अभी केदारनाथ समेत चार धाम के रास्ते लोगों के लिए सुरक्षित नहीं हैं और वहां रोजाना कोई ना कोई घटना घट रही है तब सरकार यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित बता यात्रियों को बड़ी संख्या में आने के लिए प्रेरित क्यों कर रही है।

धस्माना ने कहा कि वास्तविकता यह है कि राज्य सरकार को किसी यात्री की जान माल की सुरक्षा का कोई लेना देना नही है बल्कि किस तरह यात्रियों की रिकॉर्ड संख्या बताई जा सके इस पर पूरा ध्यान है और उसका नतीजा यह है कि श्रद्धालु सरकार के सुरक्षित यात्रा के प्रचार से प्रभावित हो कर यात्रा में आ रहे हैं और अपनी जान गंवा रहे है। धस्माना ने कहा कि सरकार को चारों धामों के रूटों की असली तस्वीर लोगों के सामने रखनी चाहिए और यात्रा को पूरी तरह से सुरक्षित हो जाने तक सीमित संख्या में हो यात्रियों को यात्रा की अनुमति देनी चाहिए।

Đây là một trong những nhà cái cá cược trực tuyến hàng đầu tại khu vực châu Á, đặc biệt nổi bật tại Việt Nam. Với nền tảng hiện đại, uy tín và phong phú về dịch vụ, xn88 đăng nhập đã nhanh chóng được mọi người ưa thích nhằm những dịch vụ đem lại những trải nghiệm giải trí đa dạng, bao gồm cá cược thể thao, sòng bài trực tuyến, bắn cá đổi thưởng nhiều trò chơi khác. TONY04-03O