Election 2024 उत्तराखंड एक बार फिर इलेक्शन मोड में जायेगा जहाँ चुनी जायगी शहर की सरकार , जी हाँ जल्द होंगे निकाय चुनाव जिसके लिए एकल सदस्यीय समर्पित आयोग के अध्यक्ष बी एस वर्मा ने प्रदेश भर के नगर निकायों का सर्वे पूरा कर शासन को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है व शासन ने भी इस रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है। रिपोर्ट की माने तो आगामी नगर निकाय चुनाव अब नए तय किये गए आरक्षण के अनुसार होगा। नगर निगम: प्रदेश में इस समय कुल 9 नगर निगम हैं, जिसमे से इस बार मेयर पद हेतु कोई 1 सीट SC, कोई 2 सीट OBC के लिए आरक्षित की जाएगी। वंही महिला आरक्षण की बात करें तो कुल 9 सीटों में से कोई 3 सीट (एक तिहाई) महिला हेतु भी आरक्षित की जाएगी।
उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव का ब्यौरा Election 2024
नगर पालिका परिषद: प्रदेश में इस समय कुल 41 नगर पालिका परिषद हैं, जिसमे से इस बार चैयरमेन पद हेतु कोई 1 सीट ST, कोई 6 सीट SC व कोई 12 सीट OBC के लिए आरक्षित की जाएगी। वंही महिला आरक्षण की बात करें तो कुल 41 सीटों में से कोई 14 सीट (एक तिहाई) महिला हेतु भी आरक्षित की जाएगी।
नगर पंचायत: प्रदेश में इस समय कुल 45 नगर पंचायत है जिनमें से इस बार अध्यक्ष पद पर कोई 0 सीट ST 6 सीट एससी वह कोई 16 सीट ओबीसी के लिए आरक्षित की जाएगी वहीं महिला आरक्षण की बात करें तो 45 सीटों में कोई 15 सीट आरक्षित की जाएगी।
देहरादून नगर निगम: देहरादून नगर निगम में इस बार पूर्व की भांति पार्षद की कुल 100 सीटें हैं। जिसमे से इस बार कोई 12 सीट SC, 1 सीट ST व 12 सीट OBC के लिए आरक्षित की जाएगी। वंही महिला आरक्षण की बात करें तो कुल 100 सीटों में से कोई 34 सीट (एक तिहाई) महिला हेतु भी आरक्षित की जाएगी।