Forest Fire In Almora उत्तराखंड के अल्मोड़ा से बहुत बड़े हादसे की खबर से सरकारी महकमा और वन विभाग का प्रशासन दोनों सन्न रह गए हैं। जंगल की आग से हलकान देवभूमि को अब तक का सबसे दर्दनाक नुक्सान आज हुआ जब चार कर्मचारियों की इस आग ने अपनी चपेट में लेकर झुलसा दिया जिससे उनकी मौत हो गयी।ये दर्दनाक हादसा अल्मोड़ा जिले के बिनसर वन्य अभ्यारण क्षेत्र का बताया जा रहा है. अभी तक की जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार वन विभाग के कुछ कर्मचारी अपनी गाड़ी से जंगल की आग बुझाने जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी आग की चपेट में आ गई. इस घटना में चारों कर्मचारियों की आग में झुलसकर मौत हो गई. वहीं कुछ अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे भी है, जिन्हें पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
हादसा अल्मोड़ा के बिनसर वन्य अभ्यारण क्षेत्र का Forest Fire In Almora
![]()
मामले की जानकारी के लिए मीडिया ने अपर प्रमुख वन संरक्षक वन अग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा से बात की. उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रारंभिक सूचना यही आई है कि वन विभाग के चार कर्मचारियों जलकर मौत हो गई है. यह हादसा कैसे हुआ कब हुआ अभी इसकी सूचना ली जा रही है. कुमाऊं के तमाम बड़े अधिकारी को मौके पर भेजा गया है. इससे ज्यादा अभी कोई जानकारी उनके पास नहीं है. क्योंकि जब वन विभाग की टीम मौके पर नहीं जाती, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता. बता दें कि इससे पहले ही अल्मोड़ा जिले में पांच लोग वनान्गि की शिकार हो गए थे.

घटना में मृतक वनकर्मी
दीवान राम- 35 (वनकर्मी)
करन आर्य- 21 (वनकर्मी)
त्रिलोक मेहता- 56 (वनकर्मी)
पूरन मेहरा- 52 पीआरडी जवान
घटना में घायल वनकर्मी
कृष्ण कुमार- 21 (वन कर्मी)
भगत सिंह भोज- 38 (वन कर्मी)
कैलाश भट्ट- 44 (वन कर्मी)
कुंदन नेगी- 44 (पीआरडी जवान)

Slot tại 888slot có mức cược linh hoạt từ 1.000 VNĐ đến 1 triệu VNĐ/vòng – phù hợp với cả người chơi casual lẫn high roller. Bạn hoàn toàn kiểm soát được rủi ro của mình. TONY01-07