शिमला: Himachal Police Transfer: सुखविंदर सरकार ने 17 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. इनमें एएसपी और डीएसपी शामिल हैं. अधिसूचना के मुताबिक एएसपी आशीष शर्मा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो शिमला को सेकेंड भारतीय रिजर्व बटालियन सकोह जिला कांगड़ा में नियुक्त किया गया है. एएसपी नरवीर सिंह (यातायात, पर्यटन और रेलवे) शिमला को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो शिमला में तैनात किया गया है.

एएसपी रेनू कुमारी राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हमीरपुर को पुलिस मुख्यालय शिमला में पदस्थ किया गया है. डीएसपी प्रताप सिंह एचपी इंस्टीट्यूट ऑफ पुलिस स्टडीज, डरोह जिला कांगड़ा को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हमीरपुर में भेजा गया है. वहीं, डीएसपी मनोहर लाल को चौथी भारतीय रिजर्व बटालियन सुंगलबर्ट, जिला हमीरपुर से बैजनाथ जिला कांगड़ा में डीएसपी लगाया गया है. डीएसपी लाल मन को पांचवीं भारतीय रिजर्व बटालियन बस्सी जिला बिलासपुर से बदलकर जिला हमीरपुर के बड़सर में डीएसपी लगाया गया है.

डीएसपी कमल किशोर संचार एवं तकनीकी सेवाएं शिमला को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो शिमला में पदस्थ किया गया है. एसडीपीओ बैजनाथ अनिल कुमार को पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज, दरोह, जिला कांगड़ा में डीएसपी के रूप में पदस्थ किया गया है. डीएसपी विपिन कुमार को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो शिमला को साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन शिमला में लगाया गया है. डीएसपी (क्राइम) सीआईडी शिमला विक्रम चौहान अब डीएसपी (सिटी) शिमला होंगे.

डीएसपी प्रणव चौहान छठी भारतीय रिजर्व बटालियन, धोलाकुआं जिला सिरमौर को डीएसपी रोहड़ू जिला शिमला लगाया गया है. एसडीपीओ भावनगर किन्नौर राज कुमार को डीएसपी डाडासीबा जिला कांगड़ा लगाया गया है. डीएसपी (अवकाश आरक्षित) हमीरपुर सुनील दत्त को फोर्थ जंगलबेरी, जिला हमीरपुर में डीएसपी के रूप में पदस्थ किया गया है. डीएसपी अमित अंगरीश प्रथम भारतीय रिजर्व बटालियन, बनगढ़ जिला ऊना अब छठी भारतीय रिजर्व बटालियन धोलाकुआं जिला सिरमौर में डीएसपी होंगे. डीएसपी विक्रम सिंह छठी भारतीय रिजर्व बटालियन, धोलाकुआं जिला सिरमौर को पांचवीं भारतीय रिजर्व बटालियन, बस्सी जिला बिलासपुर में भेजा गया है.
डीएसपी शिमला सिटी मनवेंद्र ठाकुर को डीएसपी पांवटा साहिब लगाया गया है. डीएसपी पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज, डरोह, जिला कांगड़ा हरिश कुमार अब पुलिस मुख्यालय शिमला में डीएसपी (अवकाश आरक्षित) के रूप में पदस्थ किया गया है. इसके अतिरिक्त आईपीएस आदिति सिंह को एसडीपीओ पांवटा साहिब जिला सिरमौर से पुलिस मुख्यालय शिमला में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है. इसी तरह आईपीएस सचिन हिरेमठ विशेष फाउंडेशन कोर्स के समापन के बाद पुलिस मुख्यालय शिमला में रिपोर्ट करेंगे. डीएसपी रोहड़ू रविंदर कुमार को भी पुलिस मुख्यालय शिमला में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं. इन पुलिस अधिकारियों की तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे.

Hi! I’ve been following your web site for some time now and finally got the courage to go ahead and give you a shout out from
Austin Texas! Just wanted to tell you keep up the fantastic work!
**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.