ISBT Gangrape प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना पहुंचे आईएसबीटी
आईएसबीटी को विभाजित कर हरिद्वार रोड पर बने नया आईएसबीटी
सामूहिक बलात्कार के बावजूद आज भी आईएसबीटी की सुरक्षा व्यवस्था नहीं है दुरुस्त
आईएसबीटी के चारों ओर की आबादी है परेशान

देहरादून के आईएसबीटी में बीती 13 अगस्त को हुई नाबालिग बालिका के साथ घटी जघन्य सामूहिक दुष्कर्म की घटना के १२ दिन बीत जाने के बाद भी आज राजधानी के अंतर राज्य बस टर्मिनल आईएसबीटी पर सुरक्षा व्यवस्था जस की तस राम भरोसे बनी हुई है व इस बस अड्डे के आसपास के ट्रैफिक का हाल भी वही पुराना है और आसपास के क्षेत्र के लोग जो आईएसबीटी के चारों ओर विभिन्न कालोनियों जिनमेंआईएसबीटी चौधरी कालोनी, मूलचंद एनक्लेव, इंद्रलोक कालोनी,संस्कृत कालोनी,शकुंतला एनक्लेव,नामदेव कालोनी,आजाद कालोनी,टर्नर रोड, ओगल भट्ठा,सुभाष नगर,ट्रांसपोर्ट नगर, शिमला चौक,मदनी कालोनी व मांजरा क्षेत्र के नागरिक अव्यवस्थाओं के कारण बेहद परेशान हैं यह कहना है उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का जो आज दोपहर एक बजे अपने दल बल के साथ आईएसबीटी का मौका मुआयना करने पहुंचे और पूरे आईएसबीटी का गेट नंबर एक से लेकर अंदर और फिर बाहर निकासी द्वार तक घूमे और वहां व्याप्त गंदगी , जगह जगह, जल भराव, अनेक जगहों पर पड़े गड्ढे व पौधारोपण के बाद छोड़ी गई प्लास्टिक की पन्निया देख कर भौंचक्के रह गए।
सीएम से करेंगे नए आईएसबीटी की मांग ISBT Gangrape

उन्होंने उस जगह को भी देखा जहां उस रात वह बस पार्क की गई थी जिसमें नाबालिग बच्ची के साथ रोडवेज के पांच वहशी कर्मचारियों ने दुष्कर्म किया था। वहां खड़े कुछ कर्मचारियों व टैक्सी संचालकों ने बताया कि इतनी जघन्य घटना घट जाने के बाद भी आईएसबीटी में प्रकाश व्यवस्था ठीक नहीं हुई है और पुलिस की गश्त भी नाम मात्र को रहती है। धस्माना के आईएसबीटी पहुंचने की सूचना पर आस पास की कालोनियों के नागरिक भी आईएसबीटी पहुंच गए व उन्होंने क्षेत्र में जल भराव, ट्रैफिक जाम तथा डग्गामार गाड़ियों का सड़कों में घंटों घंटों पार्क होने के कारण पैदा होने वाली परेशानी से धस्माना को अवगत करवाया। बातचीत में कहा कि उन्होंने लगभग एक घंटे तक पूरे आईएसबीटी का बारीकी से निरीक्षण किया किंतु इस बीच उनको एक भी पुलिस कर्मी आईएसबीटी के गेट नंबर एक से और निकासी द्वार तक नजर नहीं आया।

उन्होंने कहा कि जब पूरे राज्य और देश में 13 अगस्त को घटी दुष्कर्म की घटना की चर्चा समाचार पत्रों ,चैनलों व सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर इतनी व्यापकता से हुई हो ऐसे में आईएसबीटी में कोई पुलिस सुरक्षा का इंतजाम नजर नहीं आना अपने आप में आश्चर्य जनक है और पुलिस की कार्यशैली व संवेदनशीलता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। धस्माना ने कहा कि टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों व रोडवेज के ही कुछ कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस व आरटीओ विभाग की मिलीभगत से आईएसबीटी के आधे किलोमीटर के घेरे में अवैध बसों व टैक्सियों का संचालन खुले आम हो रहा है जिससे रोडवेज विभाग को तो नुकसान है ही ऐसे में असामाजिक तत्वों के सक्रिय रह कर अपराध की संभावना बनी रहती है।

धस्माना ने कहा कि वे शीघ्र ही राज्य के मुख्यमंत्री से राजधानी में एक नया आईएसबीटी बनाने की मांग करेंगे व मंगलवार को नगर निगम के आयुक्त से मिल कर आईएसबीटी में सफाई व प्रकाश व्यवस्था की तत्काल प्रभाव से व्यवस्था करने ,और क्षेत्र में जल भराव की समस्या को दूर करने की मांग करेंगे। धस्माना के साथ निवर्तमान पार्षद मुकीम अहमद भूरा, अनुज दत्त शर्मा, तौफीक, तनवीर,अनीस अंसारी, आशुतोष, अवधेश कथिरिया आदि उपस्थित रहे।
वाह मंत्री जी!डॉक्टर्स की कमी पर सुनिए जवाब https://youtu.be/kaQwnZbGsQs?si=LjSQnApK9w3O63Xx

ưu đãi 188v có chính sách “bảo vệ tài khoản” – nếu phát hiện đăng nhập lạ, hệ thống sẽ tự động khóa và yêu cầu xác minh 2 lớp trước khi mở lại. TONY02-03