बेहोश हुआ कॉन्स्टेबल और वीडियो रिकॉर्ड करता रहा दारोगा Kanpur Viral Video

भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं, शाम होने तक घर से निकलने से बचना चाहते हैं लेकिन पुलिसकर्मी तो लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। कुछ पुलिसकर्मियों को घंटों धूप में खड़े होकर ड्यूटी करनी पड़ती है। कानपुर में एक कॉन्स्टबेल हीट स्ट्रोक से बेहोश हो गया। उसे अस्पताल ले जाने की जगह दारोगा उसका वीडियो बनाता रहा। काफी देर बाद उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, देरी से अस्पताल पहुंचने की वजह से उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, कानपुर पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल बृज किशोर सिंह अपने घर झांसी जा रहे थे लेकिन स्टेशन के बाहर ही उन्हें चक्कर आ गया और वह बेहोश होकर गिर पड़े। हेड कॉन्स्टेबल को बेहोश देखकर एक दरोगा उनके पास आया और इलाज मुहैया कराने की जगह वीडियो बनाने लगा। कुछ देर बाद उन्हें अस्पताल में ले जाया गया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बेहोश पड़े हेड कॉन्स्टेबल का दारोगा वीडियो बनाते रहे और दरोगा का वीडियो कोई और बनाता रहा। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग सवाल पूछ रहे हैं कि इलाज कराने के लिए अस्पताल ले जाने की जगह दारोगा वीडियो क्यों बना रहा था? वहीं पुलिस अधिकारी की तरफ से जारी किए गए बयान में बताया गया कि मौत का कारण हीट स्ट्रोक लग रहा है। असल वजह पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आ पाएगी।

Điều này đồng nghĩa với việc nếu bạn nạp 1 triệu đồng, bạn có thể nhận thêm 1 triệu đồng nữa để tham gia các trò. 66b mới nhất Đây là cơ hội tuyệt vời để tân binh mới có thể làm quen và trải nghiệm nhiều dịch vụ tại đây mà không lo mất quá nhiều vốn ban đầu. TONY12-16