सीसीटीवी कैमरों से नियमित मॉनिटरिंग और सतर्क दृष्टि रखने के दिए निर्देश
पूर्व में जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरे लगाने के दिये थे निर्देश
महिला सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए है 22 नये सीसीटीवी कैमरे
नियमो का उल्लंघन करने वालो को दी जाएगी चेतावनी
देहरादून, 15 जनवरी: CCTV: पूर्व में जिलाधिकारी देहरादून तथा एसएसपी देहरादून द्वारा पलटन बाजार का भ्रमण कर महिला सुरक्षा की दृष्टि से पलटन बाजार व उसके आसपास भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत जिलाधिकारी देहरादून के सहयोग से पलटन बाजार में उसके आसपास के क्षेत्र में 22 CCTV कैमरे लगाए गए है तथा उक्त सभी कैमरों की मॉनिटरिंग हेतु कोतवाली नगर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। पलटन बाजार व उसके आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरो में लाउड हेलर कनेक्ट किये गए है, जिनके माध्यम से मॉनिटरिंग करने वाले व्यक्ति द्वारा कंट्रोल रूम से ही अनाउंसमेंट कर अस्थाई अतिक्रमण तथा यातायात के सुचारू संचालन हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सकती है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कोतवाली नगर में कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर पलटन बाजार व उसके आसपास भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रो में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान एसएसपी द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को CCTV कैमरों के माध्यम से नियमित मोनिटरिंग हेतु कंट्रोल रूम में उपयुक्त कर्मचारी को नियुक्त करने के निर्देश दिए गये। साथ ही मॉनिटरिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालो को लाउड हेलरो के माध्यम से चेतावनी देने तथा उन्हें चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.