Undergarment Hygiene क्या आपने कभी अंडरगारमेंट को आयरन किया है? क्या आपको अंडरगारमेंट को लेकर जरूरी बातें पता होती हैं? क्या आप वेजाइनल हेल्थ को लेकर चिंता में रहती हैं? दरअसल, आपने कभी सुना है कि अंडरगारमेंट पर भी आयरन करते हैं?आपको सुनने में कुछ अटपटा लग रहा है, लेकिन ये सच बात ये है। जैसे हम साफ-सुथरा दिखने के लिए आमतौर पर अपनी शर्ट, जींस, साड़ी या कोई टॉप और यहां तक कि रुमाल भी इस्त्री करते हैं, ठीक वैसे ही अंडरगारमेंट को भी प्रेस किया जाता है। अब अगर आप सोच रहे हैं कि अंडरवियर इस्त्री करने का क्या मतलब है, तो यह सब आपके सेहत से जुड़ा हुआ है। चलिए इससे जुड़ी कुछ बातों को जानें..
साफ अंडरवियर पर मौजूद रहते हैं बैक्टीरिया Undergarment Hygiene
अगर आप वाकई में अपने निजी अंगों पर अंडरवियर पहनने से ठीक पहले अपने अंडरवियर पर मौजूद कीटाणुओं और बैक्टीरिया की मात्रा के बारे में सोचते हैं, तो आप जानकर चौंक जाएंगे। कुछ बैक्टीरिया 60°C में भी जिंदा रहते हैं। क्योंकि अंडरवियर/अंडर गारमेंट को ज्यादा गर्म पानी से नहीं वॉश किया जाता है।ऐसा माना जाता है कि सभी अलग तरह के बैक्टीरिया हमारी वॉशिंग मशीनों में पलते हैं, जैसे- ई. कोली और साल्मोनेला, स्टैफिलोकोकस ऑरियस और कई अन्य बैक्टीरिया भी मौजूद रहते हैं। जैसे ही गंदे कपड़े धोते हैं,तो इसमें रहते हैं। साफ अंडरवियर में भी 10,000 तक जीवित बैक्टीरिया हो सकते हैं। वॉशिंग मशीन से निकले सिर्फ 2 बड़े चम्मच पानी में लगभग 10 लाख बैक्टीरिया मौजूद रहते हैं और फिर ये बैक्टीरिया आपके कपड़ों में जाते हैं।
अंडरवियर से फैलते हैं बैक्टीरिया
अंडरवियर वास्तव में सबसे गंदे कपड़ों में से एक है और इसमें कुछ अंश ऐसे भी हो सकते हैं, जिनमें हेपेटाइटिस ए वायरस, नोरोवायरस, रोटावायरस, साल्मोनेला और ई. कोलाई जैसे कई अलग-अलग रोगाणु/जर्म होते हैं। इस्त्री करने से उन बैक्टीरिया को मारने में मदद मिलती है, जिससे पेशाब के रास्ते में संक्रमण पैदा होता है। अगर आप फंगल संक्रमण से जूझ रहे हैं, तो अपने अंडर गारमेंट्स को पहनने से पहले उन्हें आयरन करना ज्यादा अच्छा है, ताकि बैक्टीरिया आसानी से मर सके।